फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eco-friendly plates and bowls will be made from sugarcane bagasse.

Maharajganj News: गन्ने की खोई से बनेंगे इको फ्रेंडली दोना-पत्तल

Tue, 17 Mar 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eco-friendly plates and bowls will be made from sugarcane bagasse.
नगर पालिका के गांधीनगर में होगा निर्माण
विज्ञापन

एससी-एसटी आयोग के चेयरमैन करेंगे शुभारंभ
महराजगंज। वन्य क्षेत्र की बाहुल्यता वाले जनपद में गन्ने की खोई से ईको फ्रेंडली दोना-पत्तल निर्माण की ईकाई आज से शुरू होगी। इसका शुभारंभ एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष वैजनाथ रावत करेंगे। जिले में वह पहुंच चुके हैं और प्रशासन ने उनके ठहरने का बंदोबस्त लोनिवि डाक बंगले में किया है।
गन्ने रस से गुड़ व चीनी बनते तो लोगों ने देखा है क्योंकि जिले में गन्ने का रकबा 20 हजार हेक्टेयर है। अब यहां गन्ना खोई से कटोरी और इको फ्रेंडली प्लेट भी तैयार की जाएगी। इसके लिए नगर पालिका महराजगंज के गांधीनगर वार्ड नंबर 16 में गन्ने की खोई से तैयार होने दोना पत्तल (ईको फ्रेंडली) का निर्माण शुरू होगा। नगरपालिका की रहने वाली द्रोपदी ने गन्ना विभाग व खादी ग्रामोद्योग के प्रयास से चार लाख में गोरखपुर से मशीन मंगाई है। गन्ना खोई से तैयार इक्रोफेंडली प्लेट और कटोरी का सुझाव देकर उक्त महकमों ने द्रोपदी को प्रशिक्षण भी दिलाया।
विज्ञापन

गन्ने के खोई की उपलब्धता पर्याप्त
यूनिट प्रोपराइटर द्रोपदी ने बताया कि गन्ना बाहुल्य जनपद में खोई की कोई कमी नहीं है। यहां एक दर्जन से अधिक उद्योग गुड़ तैयार करने वाले उद्योग काम करते हैं। अब तक इनकी खोई का कोई उपयोग नहीं था लेकिन इस नवाचार के माध्यम से खोई से दोना व पत्तल तैयार किया जाएगा। शादी विवाह के अलावा अन्य आयोजनों में लोग भोजन व नाश्ते के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एससी एसटी आयोग अध्यक्ष जनपद में पहुंच चुके हैं। आज वह जनप्रतिनिधियों व एससी एसटी वर्ग के लोगों से जनपद में मुलाकात करेंगे। दोपहर विकास भवन में अधिकारियों संग बैठक कर एससी-एसटी वर्ग योजनाओं की प्रगति जानेंगे। दोपहर बाद गांधीनगर वार्ड में दोना पत्तल निर्माण यूनिट का शुभारंभ करेंगे। देर शाम वह कुशीनगर रवाना होंगे।
-प्रभाकर मणि, जिला सूचना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed