फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eco clubs will be formed in schools of basic education department

Maharajganj News: बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में गठित होंगे ईको क्लब

Fri, 02 Aug 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Eco clubs will be formed in schools of basic education department
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विद्यार्थी अब पर्यावरणीय गतिविधियों में शामिल होंगे। प्रत्येक विद्यालय में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया जाएगा। हर महीने इस क्लब की बैठक कर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी। पौधरोपण अभियान को भी यह क्लब गति देंगे। प्रत्येक स्कूल में 35-35 पौधे मां के नाम से रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से ईको क्लब का गठन किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। किसी एक छात्र को इसका कैप्टन बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्षा के दो छात्र व दो छात्राएं इसकी समन्वयक होंगी। सहायक अध्यापक व अध्यापिका को नोडल शिक्षक बनाया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इसके प्रभारी होंगे। ईको क्लब के लिए 27 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक की गतिविधियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। प्रत्येक स्कूल में 35 विद्यार्थियों व उनकी मां का समूह बनाया जाएगा और फिर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी खुद अपने परिवार और आसपास के लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। क्लब के माध्यम से समय-समय पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी और लोगों को पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया जाएगा। ऊर्जा व जल बचाने के साथ-साथ अपशिष्ट प्रबंधन और जैव विविधता इत्यादि के बारे में बच्चों में समझ विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed