फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   EC complaint against SO

एसओ के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत

Thu, 26 Nov 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 26 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी निवासी ग्राम प्रधान व प्रधान प्रत्याशी सिराजुद्दीन ने राज्य निर्वाचन आयोग, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। पत्र में उन्होंने कहा कि एसओ फरेंदा दिलीप कुमार शुक्ला का गांव के एक प्रत्याशी के घर पहले से बराबर आना जाना रहता है जो लकड़ी का ठेकेदार भी है।
विज्ञापन

उसके पक्ष में एसओ मंगलवार की रात प्रचार कर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान ठेकेदार के कहने पर मेरे पुत्र सहाबुद्दीन जो बनकटी अस्पताल से एक व्यक्ति का इलाज करा कर वापस लौट रहा था। उसको रोक कर उसके साथ बदसलूकी किया। उसके चार पहिया वाहन का हवा निकाल कर धमकी भी दिया।
विज्ञापन

घटना को सुनकर रात में 12 बजे के करीब गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव वालों के विरोध को देखकर एसओ माने। शिकायत कर्ता ने यह भी कहा कि प्रधानी को लेकर एसओ की इस तरह से रुचि बनी रही तो गांव में बड़ी घटना होने की आशंका है। इस सबंध में एसओ डीके शुक्ला का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। रात में पैसा, शराब बांटने की सूचना पर गया था। उसी बात को लेकर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed