{"_id":"665638a061e4b1e423062316","slug":"east-west-highway-blocked-due-to-heavy-rain-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-123469-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में भारी वर्षा के कारण पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में भारी वर्षा के कारण पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध
Wed, 29 May 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 29 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
भैरहवा/सोनौली। भारत नेपाल सीमा से सटे नवल परासी जिले के गेडाकोट नारायणी नदी के पास भारी वर्षा के कारण सड़क धंस गई है, इससे रास्ता बंद हो गया है। इससे नेपाल के काठमांडू जाने और आने वाले सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों तरफ फंस गए हैं। इसमे भारतीय वाहन भी हैं।
पूर्व-पश्चिम राजमार्ग के नारायणगढ़-बुटवल खंड के अंतर्गत, नवलपरासी पूर्वी गैंदाकोट थुमसीमा में भारी वर्षा के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। सोमवार शाम से हो रही बारिश के कारण रात दो बजे गैंडाकोट-9 थुम्सी के जंगल में सड़क पर पानी भर जाने से सड़क धंस गई। इसके कारण पूर्व-पश्चिम राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। पर्यटकों को निकालने के लिए पुलिस लगी है।
जिला पुलिस कार्यालय नवलपुर के सूचना अधिकारी बेद बहादुर पौडेल ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क पर पानी भर जाने के कारण राजमार्ग दोनों दिशाओं में अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने बताया ट्रक अवरुद्ध सड़क पर फंस गया है और उसे हटाने का काम किया जा रहा है। वन-वे होते हुए भी सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है।