{"_id":"61d3467bc2f13b0fd6088f74","slug":"e-shram-644809-benifisareas-release-money-maharajganj-news-gkp4223589175","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: ई- श्रम के 644809 लाभार्थियों को भेजी गई एक हजार की सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: ई- श्रम के 644809 लाभार्थियों को भेजी गई एक हजार की सहायता राशि
Wed, 05 Jan 2022 03:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 03:07 PM IST
सार
महराजगंज अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि ई श्रम कार्ड के लाभार्थियों को भविष्य में और भी सुविधाओं का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के हितों की दृष्टि से बनवाए गए ई-श्रम कार्ड की पात्रता रखने वाले जिले के 644809 लाभार्थियों के खाते में सोमवार को एक-एक हजार की धनराशि स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन
राज्य स्तर से योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह धनराशि श्रमिकों के लिए अत्यंत हितकारी होगी। वे उसका सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों को लेकर गंभीर है। स्थानीय जिला पंचायत सभागार में लाभर्थियों को इसका प्रमाणपत्र देते हुए सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रमिकों का लाभान्वित होना सरकार की दूरदर्शी नीति का परिणाम है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि ई श्रम कार्ड के लाभार्थियों को भविष्य में और भी सुविधाओं का लाभ दिया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी एसएन सिंह, अतुल श्रीवास्तव, रविन्द्र वर्मा, शैलेन्द्र,अतुल, विनोद, मंजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन