फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-Riksha running In city withuot Regisration

शहर में बिना पंजिकरण के दौड़ रहा ई रिक्शा

Fri, 01 Oct 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
E-Riksha running In city withuot  Regisration
शहर में बगैर पंजीकरणदौड़ रहे ई-रिक्शा
विज्ञापन

महराजगंज। शहर में बगैर पंजीकरण ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदार खामोश हैं। राजस्व का चपत लगा रहे ई-रिक्शा संचालक पर शिकंजा कसने में विभाग को रुचि नहीं है। इनका संचालन मनमाने तरीके से किया जा रहा है। कोई नंबर नहीं होने से दुर्घटनाओं के बाद सटीक जानकारी मिलने में परेशानी होती है।
बृहस्पतिवार को शहर में गोरखपुर रोड पर एक रिक्शा बिना पंजीकरण के जाता हुआ दिखा। पीछे नंबर प्लेट खाली रहा। इसके आगे बढ़ने पर रमपुरवां चौराहे पर बिना नंबर लिखा ई -रिक्शा फर्राटा भर रहा था। वहीं, कलेक्ट्रेट पुलिस की चौकी, जिला अस्पताल के सामने भी ई- रिक्शा बिना नंबर लगा हुआ दिखा। शहर में करीब दर्जन भर ई -रिक्शा बिना पंजीकरण दौड़ रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 368 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

अभियान चलाकर होगी कार्रवाई : एआरटीओ
एआरटीओ कार्यालय के यात्री कर अधिकारी मथुरा प्रसाद ने बताया कि नियम के अनुसार ई- रिक्शा का पंजीकरण होना जरूरी है। जब शो- रूम से ई- रिक्शा निकलती है, तभी उसका पंजीकरण करा लेना चाहिए। अगर शहर में बिना पंजीकरण के ई- रिक्शा संचालित हो रहा है तो अभियान चलाकर कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed