फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaw collides with damaged electric pole, three friends injured

Maharajganj News: क्षतिग्रस्त विद्युत खंभे से ई-रिक्शा टकराया, तीन सहेलियां घायल

Mon, 12 Jan 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw collides with damaged electric pole, three friends injured
एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल–पिपराइच मार्ग पर लखिमा गांव के पास रविवार को सड़क किनारे क्षतिग्रस्त विद्युत पोल से ई-रिक्शा टकराई गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार तीन सहेलियां घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, जहां एक युवती की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, परतावल–पिपराइच मार्ग पर किसी वाहन ने शनिवार की देर रात सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दिया। पोल क्षतिग्रस्त होकर सड़क की ओर झुक गया था और पोल में लगा लोहे का एंगल लटक रहा था। इसी दौरान कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमली गांव निवासी रागिनी (18), किरन व काजल ई-रिक्शा से परतावल के एक निजी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने जा रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त पोल के पास पहुंचा, लटकते लोहे के एंगल से टकराकर अनियंत्रित हो गया। दुर्घटना में तीनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी परतावल पहुंचाया गया। रागिनी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गनीमत रहा कि विद्युत आपूर्ति चालू नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बाधित कर दी है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। आवागमन सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed