फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dutch citizen arrested at Nepal border

Maharajganj News: नेपाल सीमा पर नीदरलैंड का नागरिक गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dutch citizen arrested at Nepal border
सोनौली। भारत नेपाल से सटे सुंडी गांव के रास्ते नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे नीदरलैंड के नागरिक को एसएसबी 66वाहिनी के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। उससे सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रहीं हैं। उसके पास भारत में प्रवेश के कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात एसएसबी 66वीं वाहिनी के जवान भारत नेपाल सीमा के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सुंडी गांव के पास साइकिल से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब वह भारत की तरफ आ गया तो उसे जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह नीदरलैंड का रहने वाला है। उसे जवानों ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने अपना नाम पौलुस जोहांन्स टेओडोर्स बताया।
विज्ञापन

उसके पास से नीदरलैंड का पासपोर्ट और नेपाल का टूरिस्ट वीजा मिला है। पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। साइकिल से पगडंडियों से होकर भारतीय क्षेत्र में आया था। विदेशी नागरिक के पास नीदरलैंड का पासपोर्ट 16 मार्च 2028 और नेपाल का टूरिस्ट वीजा 31 मई 2025 तक वैध पाया गया है। विदेशी नागरिक के पास भारतीय वीजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में उसने नेपाल के लुंबनी से भरतपुर बिहार बाॅर्डर की तरफ के नेपाल के इलाके में जाने की बात कही। भूलवश भारतीय क्षेत्र में आने की बात कही। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। थानाध्यक्ष नौतनवा धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, पकड़े गए विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है। नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed