{"_id":"5f57d2cb8ebc3e394a2ed1ed","slug":"dumping-yard-maharajganj-news-gkp3648078120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डंपिंग यार्ड का निर्माण रोका जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डंपिंग यार्ड का निर्माण रोका जाए
विज्ञापन
रेलवे अफसरों ने भेजा पत्र, नगर पंचायत आनंदनगर द्वारा रेलवे की भूमि पर निर्माण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर के द्वारा रेलवे की जमीन पर सशर्त अनुमति के बाद अस्थाई कूड़ा डंपिंग यार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण पूरा होने को है। वहीं रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण को स्थाई बताते हुए इसे रोकने का निर्देश दिया है।
आनंदनगर नगर पंचायत द्वारा करीब 30 लाख की लागत से रेलवे की जमीन पर कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। इस मामले में सीनियर सेक्सन इंजीनियर ने अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा कि रेलवे द्वारा निर्माण की अनुमति शर्तों के आधार पर दी गई थी। वहीं नगर पंचायत द्वारा निर्माण अस्थाई की जगह सीमेंट व सरिया का इस्तेमाल करते हुए स्थाई निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत स्थानीय स्तर से की गई है। ऐसे में स्थाई निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया गया है। इसकी जानकारी वरिष्ठ मंडल इंजीनियर, सहायक मंडल इंजीनियर व जिलाधिकारी को भी दे दी गई है। आईडब्ल्यू सुयेश सिंह ने बताया कि रेलवे की जमीन में अस्थाई निर्माण का आदेश दिया गया है। स्थाई निर्माण की शिकायत पर निर्माण को रोकने का आदेश दिया गया है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने बताया कि रेलवे अफसरों की सहमति से ही अस्थाई कूड़ा डंपिंग केंद्र बनाया जा रहा है। छत की जगह शेड लगाया जाएगा। रेलवे द्वारा निर्माण रोकने का कोई पत्र अभी नहीं मिला है।