{"_id":"69f3c28dce05bb2f7002c37c","slug":"due-to-the-storm-and-rain-electricity-was-cut-off-in-the-border-areas-consumers-were-troubled-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-176374-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आंधी-बारिश से सीमावर्ती इलाकों में गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आंधी-बारिश से सीमावर्ती इलाकों में गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
परतावल क्षेत्र के मुहम्मदपुर में आंधी से झुका विद्युत पोल।
बरगदवा और ठूठीबारी इलाके में शाम चार बजे तक आपूर्ति रहा बाधित
महराजगंज। बुधवार की शाम आई तेज आंधी-तूफान से नेपाल के सीमावर्ती नौतनवा, परसामलिक, बरगदवा, अड्डा बाजार और ठूठीबारी इलाकों में जगह-जगह बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन इलाकों में पूरी रात बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार को बिगड़े मौसम के बाद हालत यह है कि बिजली के पोल जगह-जगह सड़क के ऊपर लटक गए हैं। इसके अलावा कहीं बिजली के तारों पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गए हैं। बिजली कटौती से इन क्षेत्रों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठूठीबारी और बरगदवा इलाके में बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार को देर शाम को खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार,
थाना क्षेत्र के नौतनवा- ठूठीबारी मार्ग के पेड़ारी चौराहे पर शाम आंधी-तूफान आने से बिजली का पोल सड़क के उपर लटका हुआ है। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार, सोनौली विद्युत उपकेंद्र के भगवानपुर फीडर अंतर्गत पेड़ारी चौराहे से पश्चिम तेज़ आंधी तूफान आने से बिजली पोल सड़क पर लटक गया, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते उपभोक्ताओं को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से मोबाइल फोन और अन्य उपकरण को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। क्षेत्र के राज अग्रहरि, राजेश मद्धेशिया, रंगीलाल, विजय कुमार चौरसिया, कमलेश यादव आदि लोगों ने बताया कि मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
तेज आंधी और बरसात में हाईटेंशन तार और पोल पर तीन जगह पेड़ टूट कर गिर गए, जिससे रात भर विद्युत सप्लाई बाधित रही। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत करके बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल किया। विद्युत कर्मचारी राजेश सिंह ने बताया कि संपतिहा ट्रांसमिशन स्टेशन के पास, कौलही और महुआरी गांव के पास 33 केवीए हाई टेंशन तार पर आंधी की वजह से पेड़ गिर गए थे, जिससे अड्डा हाइडिल की आपूर्ति बाधित हो गई। रात में ही कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में जुट गए। आधी रात के बाद उपकेंद्र तक की बिजली बहाल हो गई। सुबह पूरे क्षेत्र की स्थिति जानने के बाद सप्लाई दे दी गई। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया आंधी से प्रभावित पोल-तार दुरुस्त करके सुबह क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।