फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the storm and rain, electricity was cut off in 150 villages, and the night passed in darkness.

Maharajganj News: आंधी-बारिश से 150 गांवों की बिजली गुल, अंधेरे में गुजरी रात

Sat, 30 May 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, electricity was cut off in 150 villages, and the night passed in darkness.
आंधी में पेड़, खंभे और बिजली के तार गिरने से बाधित हो गई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


सिसिवा में पेड़ की डालियां तारों पर गिरने से 100 गांवों की बिजली आपूर्ति हो गई बाधित

महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार की देर रात आई आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट तो महसूस की गई लेकिन विभिन्न स्थानों से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी के चलते पेड़, खंभे और बिजली के तार गिरने से सिसवा बाजार, मिठौरा, धानी बाजार और सीमावर्ती खनुआ क्षेत्र में 100 से ज्यादा गांवों के लोग अंधेरे में रहे। वहीं फरेंदा में करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।


सिसवा प्रतिनिधि के अनुसार,
इस इलाके में शुक्रवार की सुबह छह बजे आई आंधी से कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं। इससे ब्रेक डाउन होते ही करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युतकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को दिन में 12:28 बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

सिसवा बाजार उपकेंद्र के अवर अभियंता सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि आंधी में पेड़ की डालियां टूटकर विद्युत तार पर गिरने से ब्रेक डाउन हो गया था। उसे ढूंढकर ठीक करने के बाद पुनः बिजली आपूर्ति बहाल की गई है। वहीं मिठौरा विकास क्षेत्र में सेखुई और पड़री के बीच आंधी में बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। इस वजह से सेखुई गांव की बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
क्षेत्र में रात में आंधी के कारण हरपुर फीडर, धनुआडीह, मनिकौरा, लेजार महादेवा, बाजारडीह, बनकटी, उदितपुर, भैया फरेंदा, पिपरामौनी सहित कई गांवों की बिजली सुबह 10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इस दौरान क्षेत्र के करीब 50 गांव से अधिक ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब लोगों ने राहत का सांस ली।



धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार,
आंधी और बारिश के कारण आधा दर्जन से ज्यादा गांवों में 12 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर में आंधी-पानी के कारण बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र के सिकंदरा, बरगदवा, दोढघाट, कानापार, धानी बाजार और धानी गांव सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार की आधी रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबसे ज्यादा समस्या मोबाइल चार्जिंग से लेकर पानी की सप्लाई की रही।


बिजली निगम धानी के अवर अभियंता आरके गौतम ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाली के लिए गिरे हुए बिजली के खंभों को सही किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।




खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार,
सोनौली कोतवाली क्षेत्र में भारत-नेपाल के सीमावर्ती आधा दर्जन गांवों में रात में तेज आधी आने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। ग्रामीण हरिदर्शन यादव, कमलेश, राजेश, गोपाल आदि लोगो ने बताया कि विद्युत सप्लाई शुक्रवार की सुबह 10:40 मिनट तक बहाल नहीं हो पाने से लोगों को नहाने व अन्य कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed