फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to replacement of worn out electrical wires, the supply was disrupted for 5 hours.

Maharajganj News: जर्जर विद्युत तारों के बदले जाने से 5 घंटे ठप रही आपूर्ति

Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Due to replacement of worn out electrical wires, the supply was disrupted for 5 hours.
शास्त्री नगर, गांधी नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइंस, नेहरू नगर सहित कई मोहल्लों के लोग हुए परेशान
विज्ञापन

महराजगंज। विद्युत उप केंद्र मुख्यालय से जुड़े वार्डों में रविवार को जर्जर तारों को बदला गया। इसके कारण शहर में लगभग 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। अचानक बिजली कटौती से शहरी क्षेत्रों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और दिनभर की दिनचर्या प्रभावित हुई।
जानकारी के अनुसार, विद्युत वितरण खंड प्रथम महराजगंज के मुख्यालय सब स्टेशन से जुड़े वार्डों में जर्जर विद्युत तारों के कारण फाल्ट की समस्या हो रही थी। विभाग ने रविवार सुबह मरम्मत और तार बदलने का कार्य शुरू किया। सुरक्षा कारणों से कई वार्डों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह रोकनी पड़ी। इस वजह से शहर के शास्त्री नगर, गांधी नगर, इंदिरा नगर, सिविल लाइंस, नेहरू नगर सहित कई मोहल्लों में लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शास्त्री नगर मोहल्ले के मोहित ने बताया कि सुबह से बिजली न होने के कारण घर में बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को भारी दिक्कत हुई। गांधी नगर वार्ड के मनोज ने बताया कि वह शहर में स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र पर किसान रजिस्ट्री पंजीकरण कराने गए थे लेकिन केंद्र की इन्वर्टर बैट्री बंद हो गई। जब बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो फार्मर रजिस्ट्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम अधिशासी अभियंता देवेंद्र ने बताया कि मुख्यालय सब स्टेशन से जुड़े कुछ स्थानों पर जर्जर तारों को बदला जा रहा था। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी l
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed