{"_id":"67c5fefa08bfdd09170951e9","slug":"due-to-fluctuations-in-the-weather-people-are-suffering-from-cold-fever-and-cough-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143899-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम मेंं उतार-चढ़ाव, जुकाम-बुखार और खांसी से पीड़ित हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम मेंं उतार-चढ़ाव, जुकाम-बुखार और खांसी से पीड़ित हो रहे लोग
Tue, 04 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण बीमारियों का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जुकाम-बुखार और खांसी के मरीजों कि संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 800 मरीज पहुंचे।
डॉक्टरों के अनुसार, इस समय वायरल बुखार तेजी से हो रहा है। इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन वायरल बुखार, खांसी से पीड़ित होकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। क्योंकि कमजोर इम्युनिटी वाले लोग इस संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
जिला अस्पताल में आए मरीजों को डॉक्टरों की ओर से उचित परामर्श दिया जा रहा है और उन्हें जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। सोमवार को ओपीडी में भीड़ लगी रही। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
डॉक्टरों से परामर्श लेने में घंटे भर मरीजों को इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण इस तरह की समस्या हो रही है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगर लोग सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य नियमों का पालन करें, तो इस संक्रमण से बचा जा सकता है।
डॉ. एवी त्रिपाठी का कहना है कि इस समय सावधानी बरतना जरूरी है। पोषण युक्त आहार लेना चाहिए ताकि इम्युनिटी मजबूत बनी रहे। वायरल बुखार के लक्षण दिखने पर बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवा न लें।
लक्षणों को न करें नजरअंदाज
डॉक्टरों के अनुसार, अगर किसी को लगातार बुखार, गले में खरास, सिर दर्द, शरीर में कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्याएं हो रही है, तो इसे हल्के में न लें। तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार वायरल बुखार के लक्षण सामान्य लगते हैं, लेकिन अगर सही समय पर इलाज न मिले, तो यह गंभीर रूप ले सकता है।