फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to fear of public condemnation, women and girls kept hiding the work of Tantrik

Maharajganj News: लोकलाज के डर से महिलाएं व युवतियां छिपाती रहीं तांत्रिक की करतूत

Tue, 19 Nov 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Due to fear of public condemnation, women and girls kept hiding the work of Tantrik
महराजगंज/निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से छेड़छाड़ करने वाला तांत्रिक सलाखों के पीछे जा चुका है। तांत्रिक को जेल जाने के बाद उसकी काली करतूत एक-एक कर सामने आ रही है। तांत्रिक बच्चों को भले ही कोचिंग पढ़ाता था, लेकिन वह शुरूआत से ही महिलाओं और युवतियों पर खराब नजर रखता था।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, पड़ोसी देश नेपाल से भी तमाम महिलाएं झाड़-फूंक कराने के लिए तांत्रिक के पास आती थी। तांत्रिक ने उन महिलाओं से भी छेड़छाड़ किया था, लेकिन लोकलाज के भय से उन महिलाओं ने किसी से मुंह नहीं खोला था। पुलिस के मुताबिक युवती पर प्रेत साया बताकर झाड़-फूंक के बहाने छेड़छाड़ करने वाला आरोपी तांत्रिक संत कुमार पाठक को दबोच जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, किसी न किसी वजह से परेशान महिलाओं व लड़कियों को आरोपी तांत्रिक ऊपरी साया और जादू टोना होने की बात कहकर उनके सुनसान घर या अन्य स्थानों पर बुला लेता था, जहां पर तांत्रिक महिलाओं और युवतियों को पानी में नशीली दवा पिलाकर उनका शारीरिक शोषण करता था। पीड़ितों की ओर से विरोध करने पर उन्हें डराता और धमकाता भी था। इतना ही पीड़ितों का शारीरिक शोषण करने के साथ ही उनका आर्थिक दोहन भी करता था। वहीं, जब 13 नवंबर को तांत्रिक के इस कृत्य को एक युवती की मां ने आंखों से देखा तो वह सन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर युवती की मां ने अगले दिन थाने पर पहुंच तांत्रिक के कृत्य को पुलिस से बताई। वहीं, पुलिस इस मामले में आनन-फानन में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर दो दिन बाद गिरफ्तार भी कर लिया। उसके बाद तांत्रिक को जेल भेज दिया। उसके बाद से तांत्रिक के काले करतूत की चर्चा चारों ओर होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed