फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to fear of leopard, people are getting confined to their homes as the day progresses.

Maharajganj News: तेंदुए की दहशत से दिन ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे लोग

Tue, 23 Jul 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jul 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
Due to fear of leopard, people are getting confined to their homes as the day progresses.
बृजमनगंज। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मटिहनवा व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को तीसरे दिन भी लोगों में तेंदुए की दहशत रही। तेंदुए की दहशत से लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजने से भी परहेज किया। वन विभाग तेंदुए की बात मानने को तैयार नहीं है। वहीं लोग दिन ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, दो तेंदुए हैं। एक छोटा है। रात में अजीब सी आवाज आती है। उसके पंजे के निशान भी जमीन पर देखे गए हैं। बृजमनगंज ब्लॉक के गांव ओरियापुर, आमाकोट, नारायणपुर और आमाडीह के घने बागों में विचरण करने का अंदेशा है। ग्राम पंचायत मटिहनवा के ओरियापुर के लोग इसे कई बार देख चुके हैं।
विज्ञापन

ओरियापुर निवासी ओम प्रकाश यादव ने कहा की रात में ऐसा लगा की तेंदुआ आया है। बाहर निकलता को कुछ दिखा नहीं। सुबह उसके पंजे के निशान दिखे। अशोक यादव, हेमंत कुमार ने कहा कि इन दिनों डर लगा रहा है। सुदामा चौरसिया ने बताया कि ओरियापुर भोर में गांव के लोगों ने तेंदुए को खेतों में देखा और उसके पंजे के निशान भी मिले। अब खेत में भी जाने को डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी पिंटू वर्मा ने बताया कि रात में घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लाइट भी खूब कट रही है। बच्चों को बाहर और स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। रेंजर अनुज त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है। कुछ वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। प्रथम दृष्टया तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। बावजूद इसके ग्रामीणों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed