फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to closure of Nawalparasi-Daune road, fewer vehicles are coming to Sonauli

Maharajganj News: नवलपरासी-दाऊने मार्ग बंद होने से सोनौली में कम आ रहीं गाड़ियां

Mon, 30 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Due to closure of Nawalparasi-Daune road, fewer vehicles are coming to Sonauli
सोनौली। नेपाल भंसार परिसर में सर्वर फेल होने और नेपाल में भूस्खलन से सड़कें टूटने के कारण मालवाहक ट्रकों ने रास्ता बदल लिया है। इससे सोनौली कस्बे में बाहर से आने वाली गाड़ियां कम दिख रही हैं।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट संचालकों का कहना है कि नेपाल भैरहवा भंसार में सर्वर काठमांडो पोखरा की खराब सड़कें और यातायात विभाग की मनमानी के कारण चालक जाने को तैयार नहीं हैं। बीते तीन दिनों में 500 मालवाहक ट्रक नेपाल नहीं जा सके। रविवार को पूरे दिन नेपाल सीमा सोनौली में ट्रक नहीं दिखे।
विज्ञापन

शनिवार को 200 शुक्रवार को 180 और रविवार को शाम 4 बजे तक 100 गाड़ियां भी नेपाल नहीं जा सकीं। गाड़ियों को पोखरा के रास्ते जाने के लिए 120 किमी अतिरिक्त चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भैरहवा उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद धिमिरे ने बताया कि भैरहवा भंसार में बीते एक माह से सर्वर की समस्या अभी तक ठीक नहीं हुई है। काठमांडों पोखरा जाने के लिए सड़क खराब है। कुछ गाड़ियां बढ़नी कृष्णनगर और बिहार के रक्सौल बीरगंज होकर नेपाल आ रही हैं। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया की सीमा पर गाड़ियां कम आ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed