{"_id":"66ea12f1679915347f004c54","slug":"due-to-change-in-weather-fever-patients-and-throat-infection-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131515-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज, गले में संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार के मरीज, गले में संक्रमण
Wed, 18 Sep 2024 05:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉक्टर।
महराजगंज। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ी हुई देखी जा रही है। लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों को दवा देकर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी गई। लगभग 750 मरीज ओपीडी में चिकित्सकों की सलाह के लिए पहुंचे। इसमें सर्वाधिक 100 मरीज बुखार, खांसी और गले में दर्द से परेशान पाए गए। बुखार पीड़ित मरीजों को सर्वप्रथम खून की जांच करानी पड़ी। ब्लड रिपोर्ट देखने के बाद ही चिकित्सकों ने उनके उपचार की प्रक्रिया प्रारंभ की। अधिकतर बुखार पीड़ित खांसी, गले में दर्द से भी परेशान मिले। उन्हें दवा देने के साथ ही गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करने की हिदायत डाॅक्टरों ने दी। बुखार पीड़ितों में छोटे बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग शामिल रहे।
सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि इस मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। बारिश के बाद से इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। बुखार पीड़ित मरीज इलाज के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं। वायरल के कारण ही मरीजों का गला खराब हो रहा है। खांसी की समस्या भी बढ़ रही है। बुखार ठीक होने के दो-चार दिन बाद खांसी और गले के दर्द से आराम मिल जा रहा है, इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ध्यान
स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं। गले में संक्रमण पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारा करें। ठंडे पानी और पेय पदार्थों के सेवन से बचें। तली-भुनी चीजों को खाने से परहेज करें। बाजार में कटे फलों व फास्ट फूड का सेवन न करें।