फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drug warehouse incomplete even after two years, preparations for handover

Maharajganj News: दो वर्ष बाद भी ड्रग वेयर हाउस अधूरा, हैंडओवर की तैयारी

Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 May 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Drug warehouse incomplete even after two years, preparations for handover
953.45 लाख से पुरैना में बन रहा ड्रग वेयर हाउस, कुछ कार्य शेष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। दो वर्ष बीतने के बाद जिले में ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। संस्था की लापरवाही कहें या विभाग की कमी के कारण आज भी ड्रग वेयर हाउस में पेंटिग का कार्य अधूरा है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 953.45 लाख से बन रहे ड्रग वेयर हाउस को बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास निगम को वर्ष 2022 में दी गई। विभाग की ओर से 869.60 लाख रुपये कार्यदायी संस्था को दिया गया है, लेकिन निर्माण अभी पूर्ण नहीं हो पाया। वेयर हाउस दो तल का बना है। पहले तल में तीन हाल के अलावा एक ऑफिस है। वहीं द्वितीय तल पर दो कंप्यूटर कक्ष, एक कैमरा कंटोल रुम बना है।
विज्ञापन

भवन में फायर लाइन पूर्ण हो गई है। वही गेट पर बने सिक्योरिटी रुम व आवास की पेंटिंग अभी अधूरा है। गेट भी पूरी तरह पूर्ण नहीं हुआ है। अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार की ओर से पहली बार जिले में ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कराया जा रहा है। इसका निर्माण समय से पूर्ण किया जाना चाहिए। जिससे जिले में आने वाली दवाओं का रखरखाव बेहतर ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि ड्रग वेयरहाउस के निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही हैंडओवर लेने की तैयारी की जाएगी तकनीकी जांच के बाद ही हैंड ओवर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed