फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dron se hotsport ganw ki nigrani

ड्रोन से हो रही हॉटस्पॉट गांवों की निगरानी

Fri, 10 Apr 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
dron se hotsport ganw ki nigrani
गांव की निगरानी करता ड्रोन। - फोटो : MAHARAJGANJ
ड्रोन से हॉटस्पॉट गांवों की हो रही निगरानी
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांवों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से गांवों की निगरानी कराई जा रही है। इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने वाले क्षेत्र के चार गांवों को पहले ही पूरी तरह से सील कर दिया गया है। उसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। गांवों के अंदर की हकीकत से रूबरू होने के लिए ड्रोन से निगरानी हो रही है। विशुनपुर फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया, बड़हरा इन्द्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग में बारी-बारी से निगरानी की जा रही है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद क्षेत्र के चार गांवों को चार अप्रैल से ही पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांवों में किसी को आने व गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ ही उनकी आवश्यकता को भी पूरी करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। उक्त गांवों के आवागमन को रोकने के लिए जहां तीन स्थायी व आठ अस्थायी बैरियर बनाए गए हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट, 6 उप निरीक्षक व 37 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी व उप जिलाधिकारी फरेन्दा तथा नौतनवां भी हर वक्त उक्त गांवों का जायजा ले रहे हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य से मुहैया कराने के लिए स्थानीय आशा व एएनएम के साथ ही दो रैपिड रिसपांस टीम लगी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर फुलवरिया व विशुनपुर कुर्थिया को सील करने के लिए पांच अस्थाई बैरियर बनाए गए हैं,जहां 4 उप निरीक्षक समेत 32 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। 10 -10 पुलिसकर्मी शिफ्टवार 8 -8 घंटे तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा के साथ ही उनके रोजमर्रा से जुड़ी वस्तुओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत न हो, यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं। पुलिस कर्मियों की कमी को देखते हुए फरेंदा से 10 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा इन्द्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग में तीन स्थायी व तीन अस्थायी बैरियर बनाया गया है। जहां दो उप निरीक्षक व 15 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। यहां के लिए बृजमनगंज थाने से पांच पुलिस कर्मी बुलाए गए हैं। जरूरत पड़ी तो और पुलिसकर्मी की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता व तहसीलदार फरेन्दा नरेश चंद के साथ ही स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी व दोनों ही तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी भी ग्रामीणों की सुविधाओं को सुलभ बनाने में लगे हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि चारों गांवों में किसी को भी स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कत न हो, इसके लिए सभी गांवों की आशा व एएनएम गांव में ही रह रही हैं। इसके साथ ही दो रैपिड रिस्पांस टीम भी लगी है, जिसमें दो चिकित्सक, एक एलटी व एक हेल्थ सुपरवाइजर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed