फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drizzling rain throughout the day made it feel like monsoon

Maharajganj News: पूरे दिन रिमझिम बारिश ने कराया सावन का एहसास

Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Drizzling rain throughout the day made it feel like monsoon
धनेवा में बारिश में भीग कर जाती महिलाएं और बच्चे।
महराजगंज। सावन के आखिर सप्ताह में शनिवार को रिमझिम बारिश ने सावन का एहसास कराया। पिछले आठ दिनों से चल रहा बारिश का क्रम आखिरी दिन श्रावण पूर्णिमा के दिन भी बरकरार रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे।
विज्ञापन

थोड़ी-थोड़ी देर पर बारिश का दौर प्रभावी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का क्रम लगातार बना रहने वाला है। सावन के पहले पखवाड़े में बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी। पश्चिमी जिलों में जहां बारिश प्रभावी बनी हुई थी वहीं पूर्वांचल के जिले सूखे थे, लेकिन महीने के दूसरे पखवाड़े में तराई के महराजगंज में भी बारिश की स्थिति मजबूत हुई और बारिश का क्रम शुरू होने से धान की रोपाई व गन्ने की फसल को न सिर्फ संजीवनी मिली बल्कि गर्मी से परेशान लोगों को भी सुकून मिला। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी बादल व बारिश का क्रम प्रभावी बना रहा। फरेंदा, निचलौल व नौतनवां तहसील क्षेत्र में मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश हुई। वहींं सदर तहसील क्षेत्र में इसका ग्राफ कुछ कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed