फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drivers' strike increased the misery...petrol pumps empty

Maharajganj News: चालकों की हड़ताल ने बढ़ाई दुश्वारी...पेट्रोल पंप खाली

Wed, 03 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drivers' strike increased the misery...petrol pumps empty
महराजगंज। हिट एंड रन कानून वापस लेने की मांग को लेकर चालक दो दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। बाहर से गाड़ियां न आने के कारण आलू, प्याज व फलों के दाम बढ़ गए हैं। दुकानों पर दूध न मिलने के कारण लोग चाय के लिए भी तरस गए। गैस सिलिंडर के गोदाम खाली होने लगे हैं। शहर के दो पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। जहां पेट्रोल है वहां लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

शहर में बस स्टेशन पर मंगलवार को भी यात्री परेशान रहे। चालक विनोद कुमार कन्नौजिया, इमरान अली, चंदन, मकसूद आलम, कन्हैया, इंद्रजीत, अनुराग आपस में नए कानून के बारे में चर्चा करते दिखे। सभी चालक अन्य वाहन चालक को भी रोक रहे थे। मऊपाकड़ की ओर से आ रहे ऑटो को रोककर सवारी उतार दिया। इसके बाद लोग अपने गंतव्य की ओर पैदल रवाना हुए। सुबह बाहर से आने वाली दूध की गाड़ियां कम आईं। इससे शहर में ज्यादातर दुकानों पर दूध कम पड़ गए। दुकानदारों ने लोगों को काली चाय पिलाई। इसके अलावा गाड़ियों से रसोई गैस पहुंचाने वालों ने भी हड़ताल कर दिया। साइकिल व बाइक से हाॅकरों ने घर-घर गैस सिलिंडर पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर में गैस एजेंसी पर ट्रक खड़ा था, चालक कहीं चला गया था। बीते दो दिन से ट्रक नहीं आया है। इस वजह से गोदाम में पड़े सिंलिंडरों की बिक्री की जा रही है। एजेंसी से कर्मियों के अनुसार दो दिन में स्टाक ड्राई हो जाएगा। इसके बाद से शहर में घरेलू गैस की समस्या शुरू होगी। फरेंदा रोड पर आगे बढ़ने पर सब्जी मंडी में ट्रक से मजदूर प्याज उतर रहा था। उसने बताया कि ट्रक बाहर से नहीं आ रहे हैं। मंडी में प्याज के थोक भाव में ज्यादा बढोत्तरी नहीं है, लेकिन फुटकर में भाव 50 से 60 रुपये किलो पहुंच गया है। जबकि दो दिन पहले फुटकर में 30 रुपये किलो प्याज का भाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट मोड़ के पास पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शाम तक यहां भी पेट्रोल समाप्त हो गया। शहर में दोनों पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं ब्लैक में तेल डेढ गुने रेट से बिके। धनेवा से रामनुज दुबे अपने परिवार के साथ पैदल बस स्टेशन जा रहे थे। उन्होंने बताया की टेंपो नहीं मिली है। इसलिए पैदल जा रहा हूं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में हडताल को लेकर लोग तैयारी में जुटे रहे। कोई बाइक में ज्यादा तेल भरवा रहा था तो कोई गैस सिलिंडर का स्टाक घर में रख रहा था। ज्यादा जरूरी होने पर लोग निजी साधन से गंतव्य की ओर से रवाना हुए।
निजी वाहन बुकिंग करने पर मुंहमागा रकम वसूला गया। धीरेंद्र ने गोरखपुर जाने के लिए 3000 रुपये दिए। जिला अस्पताल से घर जाने वाले मरीजों को परेशानी हुई। ज्यादातर तीमारदार बाइक लेकर आए थे। प्रत्येक दिन की अपेक्षा मंगलवार को जिला अस्पताल में कम भीड़ भी दिखी। उधर, बृजमनगंज कस्बे के करीब गोदाम पर करीब 100 ट्रक सड़क के किनारे खड़े हैं।
एक बस भेजी गई, लेकिन गुलरिहा में रूक गई
एक बस महराजगंज डिपो से यात्रियों को लेकर गोरखपुर रवाना हुई, लेकिन गुलरिहा में ही रूक गई। वहां से लोगों को पैदल जाना पड़ा। गोरखपुर से बस महराजगंज आई, लेकिन जगह जगह विरोध का सामना करना पड़ा। चालक किसी तरह से बस लेकर पहुंचा तो परिसर में बस खड़ी कर किनारे हो गया। चालक ने बताया कि बस लेकर जाने में समस्या है। उपद्रव में कहीं कुछ भी हो सकता है।

प्रमुख स्थानों पर क्यूआरटी के साथ सब इंस्पेक्टर की तैनात
महराजगंज। जिले में चालकों की हड़ताल को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। प्रमुख स्थानों पर क्यूआरटी के साथ एक-एक सब इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है। रोडवेज बस चलाकों को सब इंस्पेक्टर का नंबर दे दिया गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैयार है। नौतनवा, निचलौल, फरेंदा, परतावल रूट पर प्वांइट बनाकर क्यूआरटी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि बातचीत के लिए समन्वय बैठक हुई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed