{"_id":"6605de558290e2dcd7055369","slug":"drinking-water-supply-derailed-in-bagapar-for-13-months-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118781-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बागापार में 13 माह से पेयजल आपूर्ति बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बागापार में 13 माह से पेयजल आपूर्ति बेपटरी
Fri, 29 Mar 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
बागापार। सिंदुरिया-रानीपुर सड़क निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत बागापार में पाइपलाइन टूटने से 28 टोलों पर 13 माह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लगाए मुख्यमंत्री से भी की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता को संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर जलापूर्ति बहाल कराने का निर्देश भी दिया था। डीएम के निर्देश पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र प्रसाद एवं जल निगम के अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन एक नवंबर को बागापार गांव पहुंचे थे। अधिकारियों ने स्थानीय कर्मचारियों से जलापूर्ति के संबंध में वार्ता की जमीनी हकीकत भी देखी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अधिकारियों के निरीक्षण के चार माह बीत गए, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। ग्रामीण जितेंद्र साहनी, पप्पू वर्मा, दीपक जायसवाल, टुन्ना यादव, जिंटू पटेल, वीरेंद्र पासवान, जितेंद्र आर्य, अवधेश, संजय आदि लोगों ने बताया कि 14 महीने से गांव में पेयजल की आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत की गई लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत कराकर शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जलापूर्ति न होने से इन टोले के लोगों को हो रही दिक्कत
बागापार में 13 महीने से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे बागापार, विशुनपुरवा, अमरुआ, बनहिया, शंकरपुर, किशोरपुर, बटौरा, करनहिया, चौधरी टोला, शिवपुर, छावनी टोला, जनकपुर, बरगदवा, दलित बस्ती, नाई टोला, बेलहिया, सड़कहिया, बरईठवा, कोदईपुर, लखनपुर, पिपरा, लक्ष्मीपुर, अवधपुर, बहेरवा, रामपुर, बलिरामपुर आदि गांव पर पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।