फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dream came true after 34 years, got head post office

Maharajganj News: 34 साल बाद सपना हुआ साकार, मिला प्रधान डाकघर

Thu, 07 Mar 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dream came true after 34 years, got head post office
महराजगंज। जिला बनने के 34 साल बाद जनता को प्रधान डाकघर की सौगात मिली है। बुधवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने प्रधान डाकघर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। 1.5 एकड़ में 4.02 करोड़ रुपये की लागत से बने प्रधान डाकघर में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चाहे पासपोर्ट बनवाना हो या फिर डाक संबंधी अन्य काम हो सब यहीं हो जाएंगे। आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। पहले सकरे रास्ते पर डाकघर होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जनपद का सृजन दो अक्तूबर 1989 को हुआ था। शुरुआत में वीरबहादुर नगर मोहल्ले में पोस्ट ऑफिस का संचालन हो रहा था। पोस्ट ऑफिस पर ग्राहकों का दबाव भी बढ़ता गया। गुजरे वक्त में डाकघर जाने पर लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए पहले जगह की तलाश करनी पड़ती थी। सकरी सड़क के पास डाकघर होने के कारण वाहन सड़क पर खड़ा होने से जाम लगता था। बुधवार से शहरवासियों को इस समस्या से मुक्ति मिल गई। अब प्रधानघर में कामकाज शुरू हो गया है। भवन बेहतर ढंग से बनाया गया है। अलग-अलग अनुभाग के लिए कक्ष बने हैं।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर से 21 उप डाकघर और 217 शाखा डाकघर संबद्ध हैं। डाकघर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर से ग्राहकों को रेल टिकट बुकिंग सेवा दी जा रही है। महराजगंज डाकघर में संचालित डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र से पासपोर्ट बनाया जा रहा है। डाक विभाग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सेवा सभी डाकघरों से दी जा रही है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज में वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 25,000 खातों व 1.76 लाख ट्रांजेक्शन के माध्यम से लगभग 100 करोड़ से अधिक रुपयों का ट्रांजेक्शन किया गया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज शाखा से अब तक लगभग 2.5 लाख खाते खोले गए हैं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महाराजगंज शाखा को वित्त वर्ष 2022-23 से 1.91 करोड़ राजस्व का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक महराजगंज ने दो करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छत के नीचे डाक विभाग की सभी सेवाएं मिलेंगी
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रधान डाकघर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन वर्ष 2018 में एवं पिछले वर्ष में निर्माण के लिए बजट के आवंटित हुआ था। प्रधान डाकघर में एक ही छत के नीचे डाक विभाग की संपूर्ण सेवाएं जनता को प्रदान की जा सकेगी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि नए डिजिटल युग के बदले परिवेश व विकसित भारत के परिकल्पना में डाक विभाग से अत्याधुनिक सेवाएं मिल रही हैं। इस भवन के निर्मित हो जाने से पूर्व में बहुत सारे उप डाकघर जो गोरखपुर से संचालित होते थे अब यहीं से संचालित होंगे। जिससे समय की बचत के साथ आम जनों को बेहतर सेवा दी जा सकेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया, प्रेम सागर पटेल, ऋषि त्रिपाठी, पोस्टमास्टर जनरल विनोद कुमार वर्मा मौजूद रहे।

शहर के लोग बोले-बदल रहा है अपना महराजगंज
प्रधान डाकघर का संचालन होने पर शहर में गोविंद वर्मा कहते हैं कि अब तो अपना महराजगंज बदल रहा है। तंग रास्ते पर बाइक खड़ी करके चिट्टी पोस्ट करने के दौरान होने वाली दुश्वारियां याद आ रही हैं। अब तो यह समस्या नहीं होगी। शास्त्री नगर के वरूण कहते हैं कि बहुत कुछ बदल गया है। प्रधान डाकघर से बेहतर सुविधा मिलेगी। डॉ. शांति शरण मिश्र कहते हैं कि अत्याधुनिक डाकघर बनने से समस्याओं का समाधान हो गया। पहले पोस्ट ऑफिस जाने का मन नहीं करता था, अब काम कराने के दौरान तनाव नहीं रहेगा बाइक कहां खड़ी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed