{"_id":"6689439b15921a763607cc96","slug":"dr-shyama-prasads-contribution-to-national-unity-will-be-remembered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126155-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राष्ट्रीय एकता में डॉ. श्यामा प्रसाद का योगदान रखा जाएगा याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राष्ट्रीय एकता में डॉ. श्यामा प्रसाद का योगदान रखा जाएगा याद
Sat, 06 Jul 2024 06:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वह महान शिक्षाविद और एक उज्जवल राष्ट्रवादी विचारक थे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन भारत देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित रहा। कश्मीर से परमिट राज समाप्त करने और उसे भारती अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही जनसंघ की स्थापना की थी। आज की बीजेपी पुरानी जनसंघ पार्टी का ही नया रूप है। प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही कहते रहे हैं कि वह जिस भारत की स्थापना में लगे हैं वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ही सपनों का भारत है।
विज्ञापन
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्श देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। जिला प्रभारी राम जियावन मौर्य ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पंचायत अध्यक्ष पनियरा उमेश जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल मौजूद रहे।