फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dr. Rana Pratap Singh elected President of the District College Teachers' Association.

Maharajganj News: जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष चुने गए डॉ. राणा प्रताप सिंह

Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rana Pratap Singh elected President of the District College Teachers' Association.
महाराजगंज। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ का जिला स्तरीय चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। चुनाव में जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राणा प्रताप तिवारी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने समाजशास्त्र के प्रोफेसर धर्मेंद्र सोनकर को 9 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

डॉ. राणा प्रताप तिवारी को 21 मत और प्रो. धर्मेंद्र सोनकर को 12 मत प्राप्त हुए। 03 मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित जिला इकाई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डॉ. केआर यादव, महामंत्री डॉ. अजीत सिंह, संयुक्त मंत्री डॉ. मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कुमार पाठक चुने गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सिद्धार्थ विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. बिपिन यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रो. उमेश प्रसाद यादव, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र, प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज आनंदनगर, डॉ. राम पांडेय, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय आनंद मिश्रा, महामंत्री डॉ. धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed