फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dr. Ambedkar's statue vandalized at Puraina Khandi Chowra, angering villagers

Maharajganj News: पुरैना खंडी चौरा में डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, ग्रामीण नाराज

Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue vandalized at Puraina Khandi Chowra, angering villagers
पुरैना खंडी चौरा में अंबेडकर की मूर्ति खंडित करने पर ग्रामीणों ने काटा बवाल। 
घुघली। थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना खंडी चौरा गांव में सोमवार देर रात अराजक तत्वों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्थापित मूर्ति को खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, पूरे गांव में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। स्थिति देखते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस व ग्राम प्रधान ने तनाव को देखते हुए नई मूर्ति स्थापित करवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी पंजीकृत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य सामाजिक सौहार्द और गांव की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश के तहत किया गया है।
विज्ञापन

26 जनवरी 2017 को पुरैना ताल के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर बौद्ध बिहार में इस मूर्ति की स्थापना की गई थी। ग्राम प्रधान नथुनी चौधरी ने कहा कि पहले भी इस प्रकार की हरकत की जा चुकी है और कुछ अराजक तत्व जानबूझकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। थानाध्यक्ष घुघली कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि नई मूर्ति स्थापित कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed