फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dowry harassment case filed against husband and father-in-law

Maharajganj News: पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against husband and father-in-law
सिंदुरिया। क्षेत्र के पड़री उर्फ मीरगंज गांव की विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए मारने-पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में सिंदुरिया पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता किरन चौहान ने बताया कि उसका मायका निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही में है। उसकी शादी सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पड़री उर्फ मीरगंज निवासी किशन चौहान से हुई है। आरोप लगाया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दहेज और घरेलू सामान देकर उसकी विदाई की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सबकुछ ठीक चला। एक बेटा और एक बेटी भी हुए। लेकिन बड़े बेटे की छह साल पहले मृत्यु हो गई। पीड़िता ने बताया कि पति व ससुर दहेज के लिए घर से मारकर भगा दिया। तबसे वह बेटी की साथ मायके में रहती है। इसी बीच जनवरी में सूचना मिली कि पति किशन दूसरी शादी करने की फिराक में है। इसकी सूचना आठ जनवरी, एक फरवरी और 27 फरवरी 25 को सिंदुरिया पुलिस को दी गई। मामले में थाने पर ही सुलहनामा हुआ और यह तय हुआ कि किशन पांच मार्च को उसे विदा कराकर ले जाएगा और साथ रखेगा। लेकिन अबतक वह उसे लेने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed