फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Don't know the bank address, opened an account and swindled lakhs

Maharajganj News: बैंक का पता नहीं, खाता खोलकर हड़प लिए लाखों

Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Don't know the bank address, opened an account and swindled lakhs
महराजगंज। चौक बाजार निवासी एक व्यक्ति से 72 हजार रुपये ऐसे बैंक में खाता खोलकर ठगी कर ली गई जिसका कोई अता-पता ही नहीं है। इसका पता उन्हें तब चला जब वह मिच्योरिटी पूरी होने पर पैसा निकालने गए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुधवार को आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चौक बाजार के रोहित सहानी ने कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि नुरुल एवं शमसाद निवासी पिपरा सोनाडी, थाना चौक ने फरवरी 2018 में संपर्क किया। सृजन परिवार म्यूचुअल निधि लिमिटेड बैंक शाखा धनेवा धनेई का कर्मचारी बताते हुए उसमें निवेश करने की योजना बताई। कहा कि यह अन्य बैंकों की अपेक्षा अधिक ब्याज और सुविधा ग्राहक को देता है। उनकी बातों पर विश्वास करके अपना खाता एवं अपनी बेटी अमृता सहानी का खाता खुलवाया।
विज्ञापन

अमृता सहानी के खाते में 2000 रुपये प्रतिमाह की दर से 15 मई 2018 से 15 मई 2021 तक कुल 36 माह यानि 72,000 रुपये जमा किया। 13 मई 2019 जमा धनराशि 24,000 रुपये तक पासबुक में अंकित किया गया। शेष धनराशि के बारे में बताया गया कि प्रिंटर खराब है। कम्प्यूटर में आपका सारा डिटेल अपलोड है। इनकी बातों पर विश्वास करके धन जमा किया जिसकी मिच्योरिटी धनराशि 1,50,000 रुपये बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवधि पूरी होने पर इनसे मिला तो पता चला कि इस पते पर कोई बैंक नहीं है। सरोज देवी ने निवासी नरायनपुर थाना सिंदुरिया 23 दिसंबर 2018 को 50,000 रुपये बैंक में एकमुश्त जमा किया गया था जिसकी मिच्योरिटी 23 अगस्त 2024 थी। 1,00,000 रुपये मिलने थे। समय पूरा होने पर बैंक शाखा न मिलने पर इनके घर जाकर 12 जनवरी 2025 को पंचायत की गई।
इसके बाद रकम भुगतान की बात आई तो आरोपियों ने जानमाल की धमकी देने लगे। जमा धनराशि 1,22,000 रुपये हड़प लिए। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर ठगी की गई। स्थानीय थाने में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। चौक बाजार थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने आरोपी शमसाद, नुरुल निवासी मौजा पिपरा सोनाड़ी पर केस दर्ज करने की पुष्टि की।

पिता के इलाज के नाम पर रकम लिया, मांगने पर धमकी दी
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले लालधारी ने एक शुभचिंतक को इलाज के नाम पर रकम दिया। मांगने गए तो उनको जानमाल की धमकी दी जाने लगी। इस प्रकरण में भी न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के रहने वाले लालधारी गुप्ता ने बताया की गांव के बगल परसौनी के रहने मदन कुमार जायसवाल 28 अगस्त 2021 को आए और बताए की उनके पिता दर्शन जायसवाल की तबीयत काफी खराब है। गोरखपुर में भर्ती किए हैं। दो लाख रुपये की आवश्यकता है। एक दो माह में दे दूंगा। पारिवारिक संबंध होने के कारण उन पर भरोसा करके खाते से एक लाख पचास हजार रुपये मदन कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिन बाद जब रकम वापस मांगा तो मदन ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया। 24 अक्तूबर 2024 को पैसा मांगने मदन के घर गया तो वह घर पर नहीं मिला। शाम को रामपुर मोड़ पर मदन कुमार व एक अन्य व्यक्ति नाम पता अजात मिले। रोककर रकम नहीं देने की बात की। आरोपियों ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने आरोपी मदन कुमार निवासी मौजा परसौनी बुजुर्ग थाना घुघली, एक अन्य व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद


जेवर बनाने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पे

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के लौकहा गांव में रामसेवक से सचिन ने जेवर बनाने के लिए तीन लाख एडवांस लिया था। इसके बाद जेवर भी नहीं बनाया। रकम मांगने पर टाल मटोल करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर धमकी देने लगा। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोल्हुई थाना क्षेत्र के लौकहा गांव के रहने वाले रामसेवक ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व सचिन वर्मा निवासी ग्राम बंजरहा सोनबरसा टोला सुखरामजोत थाना बृजमनगंज घर पर आए। जेवर बनाने के लिए एडवांस में रकम मांगे। इसके बाद सचिन वर्मा को खाते में 02 दिसंबर 2023 को एक लाख रुपये ट्रांसफर किया। दो लाख नकद दिया। रकम पाने के एक माह बाद से लगातार बात करने पर आज कल करते रहे। बाद में मिलने पर गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देने लगे। कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने आरोपी पर केस दर्ज करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed