फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dogs bit many

खूंखार हो रहे कुत्ते, हर रोज किसी न किसी को बना रहे निशाना

Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
dogs bit many
खूंखार हो रहे कुत्ते, हर रोज किसी न किसी को बना रहे निशाना
विज्ञापन

कुत्तों के हमले में प्रतिदिन 20 लोग हो रहे घायल, सावधानी बरतने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इन दिनों कुत्तों के हमले में प्रतिदिन औसतन 20 लोग घायल हो रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, कुत्तों के हमले में घायल होने वालों की संख्या बढ़ी है। शहर से लेकर गांव तक कुत्तों के हमले में घायल होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। डॉक्टर, खूंखार हो रहे कुत्तों से बचकर रहने का सुझाव दे रहे हैं।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को 23 लोगों को एंटी रेबीज वेनम (एआरवी) लगाया गया। दो जनवरी को 22, तीन जनवरी को 15, चार जनवरी को 17, पांच जनवरी को 11, सात जनवरी को 33, आठ जनवरी को 14, नौ जनवरी को 30 लोगों को एआरवी लगाया गया। 10 जनवरी को 20 लोगों को एआरवी लगा। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे एवं अधिक उम्र के लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। उनको समय से दवा लेने एवं इंजेक्शन लगवाने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर गांव के राजकुमार ने बताया कि बीते सप्ताह गांव में कुत्ते आपस में लड़ रहे थे, वहां से गुजरने के दौरान एक कुत्ते ने काट लिया। खलिकगढ़ निवासी शोहरत ने बताया कि बाइक से जाने के दौरान कुत्तों ने दौड़ा लिया, इस बीच पैर में एक कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल आकर इंजेक्शन लगवाया। सिंदुरियां गांव के आर्यन ने बताया कि करीब 15 दिन पहले रात में गांव की एक गली में कुत्ते ने दौड़ाकर काट लिया। गोपी कांध गांव के अनूप ने बताया कि पांच दिन पहले कुत्ते ने काटा तो अस्पताल आकर एआरवी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
यह बरतें सावधानी
- कुत्ता कुछ खा पी रहा हो तो उसके पास न जाएं
- अगर कुत्ते के पिल्ले उसके साथ हों तो नजदीक न जाएं
- कुत्ते आपस में लड़ रहे हों तो भी उनसे दूर रहें
- सोते हुए कुत्ते को किसी भी हालत में न छेड़ें
- कुत्तों के एकदम नजदीक से भागदौड़ न करें
- बच्चों को भी बताएं, कुत्तों के कान और पूंछ आदि न खींचें
-------------------
स्टोर में पर्याप्त (360 वायल) एआरवी उपलब्ध है। एक वायल में करीब 10 लोगों को इंजेक्शन लगाया जाता है। ज्यादातर लोग जिला अस्पताल में आकर एआरवी लगवाते हैं, जिससे दबाव अधिक रहता है।

- संतोष श्रीवास्तव, चीफ फार्मासिस्ट, जिला अस्पताल
---------------
अस्पताल में सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। कुत्तों के काटने के बाद एआरवी लगवाना जरूरी होता है। इलाज का बेहतर इंतजाम है। स्टोर में दवाएं पर्याप्त हैं।
- डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed