फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dog menace originating from the fair reaches towns; two youths injured.

Maharajganj News: मेले से उपजा कुत्ते का आतंक कस्बों तक पहुंचा, दो युवकों को किया घायल

Wed, 12 Aug 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dog menace originating from the fair reaches towns; two youths injured.
कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पंचायत परतावल की ओर से बाजार के सभी वार्डों में कर्मचारियों की टीम
विज्ञापन

दो दिन से खूंखार कुत्ते की तलाश में घूम रही नगर पंचायत की टीम, अब तक खाली हाथ
रविवार की रात मेले में कुत्ते ने 17 लोगों को और देर रात तीन पुलिसकर्मियों को किया था घायल

परतावल। परतावल में मेले के दौरान 20 लोगों को काटकर दहशत फैलाने वाला कुत्ता अब नगर क्षेत्र में भी लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सोमवार देर रात कुत्ते ने कस्बे में दो युवकों को काटकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को मंगलवार को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा। इसी के साथ कुत्ते के काटने से घायलों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 22 पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात परतावल बाजार में लगे मेले में एक कुत्ते ने करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। घटना के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने कुत्ते को पकड़ने के लिए टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कराई। सोमवार और मंगलवार को नगर पंचायत के कर्मचारी अलग-अलग वार्डों और बाजार के आसपास कुत्ते की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इधर, सोमवार देर रात कुत्ते ने कस्बे में दो युवकों दीपक (24) और आलोक (24) को काटकर घायल कर दिया। मंगलवार को दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। दो दिन में ही 22 लोगों को कुत्ते द्वारा काटकर घायल करने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। लोग कुत्ते को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएचसी परिसर में कुत्ते को देखे जाने से बढ़ी चिंता



कुत्ते की तलाश के बीच सोमवार शाम उसके सीएचसी परिसर के आसपास देखे जाने की जानकारी सामने आई है। सीएचसी के अगल-बगल के दुकानदारों ने बताया कि उक्त कुत्ता शाम के समय अस्पताल परिसर में घूमता दिखाई दिया था। मेले में कई लोगों को काटने वाले कुत्ते की तलाशे जाने की जानकारी के बाद दुकानदार भी सतर्क हो गए हैं। हालांकि, नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश की लेकिन कुत्ता वहां नहीं मिला। इसके बाद से टीम आसपास के मोहल्लों और गलियों में उसकी तलाश कर रही है।

सभी वार्डों में टीम ने की तलाश, फिर भी हाथ खाली
कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर पंचायत परतावल की ओर से बाजार के सभी वार्डों में कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। कर्मचारी सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा जिन इलाकों में कुत्ते के देखे जाने की सूचना मिल रही है, वहां भी टीम पहुंचकर छानबीन कर रही है। लगातार दो दिन की तलाश के बावजूद नगर पंचायत की टीम अभी तक कुत्ते को पकड़ नहीं सकी है। बताया जा रहा है कि कुत्ता एक स्थान पर ज्यादा देर नहीं रुक रहा है, जिससे उसे पकड़ने में परेशानी हो रही है।

लौट रही मेले की रंगत, जुटने लगी भीड़
रविवार की रात में कुत्ते के काटे जाने का खौफ सोमवार को मेले परिसर को सूना कर दिया था। मेला परिसर में जहां रविवार की रात करीब आठ बजे तक 17 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। वहीं रविवार की देर रात करीब दो बजे तक परतावल चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को काटकर जख्मी कर दिया था। इस घटना के बाद सोमवार को मेला परिसर पूरी तरह से वीरान रहा। लेकिन मंगलवार तक कुत्ते का खौफ तकरीबन खत्म हुआ तो खोई मेले की रंगत मंगलवार को वापस लौट आई। मंगलवार को मेला देखने वालों की भीड़ उमड़ी।
एक के बाद एक 17 लोगों को बनाया शिकार, भयावह मंजर देख कांप उठे लोग

परतावल में रविवार रात चल रहे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक कुत्ते ने आतंक मचा दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहे परतावल निवासी विजय कुमार ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। रात करीब आठ बजे मेले में काफी भीड़ थी। इसी दौरान मेले के पीछे स्थित तालाब की तरफ से अचानक एक कुत्ता आया और उसने सबसे पहले करीब नौ वर्षीय बच्चे को अपना निशाना बनाया।
कुत्ते के काटने से बच्चा घायल होकर चीखने लगा। लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कुत्ते ने पास में मौजूद एक युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ता लगातार लोगों को अपना निशाना बनाता रहा। देखते ही देखते उसने करीब 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए हमलों से मेले में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बच्चों और महिलाओं में दहशत फैल गई। लोग मेले में घूमने के बजाय अपने घरों की ओर जाने लगे।
कुछ लोग अपने बच्चों को गोद में उठाकर तो कुछ उन्हें साथ लेकर तेजी से मेले से बाहर निकलते दिखाई दिए। विजय के अनुसार, मेले में आतंक मचाने के बाद कुत्ता वहां से निकलकर पिपराइच मार्ग पर स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास पहुंच गया। देर रात लगभग दो बजे गश्त के दौरान चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे तो कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले ने पूरे माहौल को भयावह बना दिया। कुछ ही मिनटों में जहां मेले में चहल-पहल और रौनक थी, वहीं चीख-पुकार और भगदड़ का माहौल बन गया। घटना के बाद लोग बच्चों को लेकर काफी डरे हुए नजर आए।
स्पीकअप
रविवार को अपने गांव के मोनू के साथ मेला घूमने गया था। टेंट के बाहर हम दोनों खड़े थे, तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने हम दोनों को काटकर घायल कर दिया।
- नितीश पटेल, निवासी बेलवा
सोमवार की रात करीब 7:30 बजे मेला घूमने के बाद अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कस्बे में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया और हमला कर दिया। कुत्ते ने मेरे पैर में काट लिया। घटना के बाद मैं काफी घबरा गया था। किसी तरह हिम्मत करके इलाज के लिए सीएचसी पहुंचा।

-दीपक कुमार, परतावल कस्बा
वर्जन
कुत्ते को पकड़ने के लिए सभी वार्डों में टीम लगाई गई है। टीम संभावित स्थानों पर कुत्ते की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही टीम को सफलता मिल जाएगी।
- अवनीश यादव, ईओ, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed