{"_id":"688bc3618c0a4ada2b07fefe","slug":"doctors-were-absent-patients-kept-wandering-for-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156050-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डाॅक्टर नदारद... इलाज के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डाॅक्टर नदारद... इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
Fri, 01 Aug 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तैनात डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। सुबह आठ बजे से इलाज के लिए पहुंचे मरीज घंटों बैठकर इंतजार करते रहे, लेकिन डाॅक्टर के न आने से किसी का इलाज नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पर छह से अधिक मरीज सुबह आठ बजे से ही पर्ची कटवाकर इंतजार में बैठे थे। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। किसी को बुखार था तो किसी को सांस फूलने की शिकायत, लेकिन डाॅक्टर के नदारद रहने से इलाज न मिल पाने पर लोग निराश होकर लौटने लगे।
बनकटिया निवासी राज ने बताया कि मैं सुबह आठ बजे से बैठा हूं, बुखार हुआ है और खांसी भी आ रही है। डॉक्टर नहीं आए, दवा भी नहीं मिली। नगरौली निवासी पूजा ने बताया कि सर्दी जुकाम से परेशान हूं, यहां न तो डाक्टर आए हैं और न ही दवा मिल रहा है।
विज्ञापन
अंश ने बताया कि सीने के अलावा शरीर के कई हिस्सों में सफेद दाग हो रहे हैं। धूप की वजह से सवेरे ही इलाज कराने आ गया, लेकिन यहां कोई डाक्टर ही नहीं है। सोहसा बासपार निवासी मीरा ने बताया कि बेटे उज्जवल को बुखार है, खांसी भी आ रही है, लेकिन यहां तो कोई डॉक्टर ही नहीं है।