{"_id":"67be173828db88583e0e2fc8","slug":"doctors-photos-will-have-to-be-put-up-at-ultrasound-centres-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143458-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाना होगा डाॅक्टरों का फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाना होगा डाॅक्टरों का फोटो
Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों को अब पंजीकृत डाॅक्टरों का फोटो लगाना होगा, जिससे मरीजों को पता चल सके कि उनका किस डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया है। नियम का उल्लंघन करने पर सेंटर का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही है कि जिले में कई ऐसे अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं जहां बाहर के चिकित्सकों के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन वास्तव में उन सेंटरों पर अप्रशिक्षित अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह व्यवस्था की है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि नए नियम लागू होने से सेंटरों पर अव्यवस्था में कमी आएगी। वर्तमान में कुल 58 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से कई में मानकों की अनदेखी की शिकायतें मिलती रहती हैं।
विज्ञापन
मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि कुछ अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर प्रशिक्षित चिकित्सक मौजूद नहीं रहते हैं। इससे गलत रिपोर्ट मिलने की आशंका रहती है।