{"_id":"66afa3b35123315abe03f0ac","slug":"doctors-did-not-reach-hospitals-patients-returning-disappointed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-128363-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अस्पतालों पर नहीं पहुंचे चिकित्सक, निराश लौट रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अस्पतालों पर नहीं पहुंचे चिकित्सक, निराश लौट रहे मरीज
Sun, 04 Aug 2024 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्सकों की उदासीनता सामने आ रही है जिसका नतीजा है कि गंभीर रोग के मरीज अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके कारण अस्पतालों पर आरोग्य मेले में सन्नाटा पसरा रहता है। इलाज कराने पहुंचे मरीजों को सिर्फ खानापूर्ति करके दवा देकर वापस भेज दिया जाता है। रविवार को आरोग्य मेले की पड़ताल के दौरान खामियां सामने आईं।
समय : 12 बजे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोक विद्या पीठ नगर में तैनात चिकित्सक मुकेश गुप्ता इमरजेंसी ड्यूटी सीएचसी बनकटी पर कर रहे थे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट अरून चतुर्वेदी और अवधेश चौबे मिले। जहां पर कुछ देर के बाद 75 वर्षीय सीता देवी इलाज के लिए पहुंचीं। उनको बुखार के साथ बदन दर्द औ गठिया रोग था। उन्होंने बताया कि कई बार अस्पताल से दवा ले गई हूं इसी के सहारे तो चल रही हूं। 65 वर्षीय हरिशचंद को स्कीन संबंधी बीमारी थी। राजू खांसी व बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे थे। सभी रोगियों को फार्मासिस्ट ने दवा दी। कुल 20 मरीज पहुंचे थे।
समय 12:45 मिनट न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेजार महदेवा में तैनात डॉ. दुर्विजय नहीं आए थे। उनकी अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। अस्पताल पर शिवसहाय, प्रीतम, आशीष गुप्ता, झीनक बैठकर डाॅक्टर का इंतजार कर रहे थे। ब्लड प्रेशर की मरीज सूर्यमती 60 अस्पताल पहुंचीं। बताया कि काफी दिनों से ब्लड प्रेशर की दिक्कत है,पहले गोरखपुर से दवा चलता था अब गांव में ही दवा मिल जाता है। जिससे काफी राहत है। लीलाछापर के रामलाल ने बताया कि गठिया की समस्या है जिसका इलाज के लिए आया हूं। जानकारी मिली है कि डाक्टर नहीं आते हैं। कुल 55 मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन
समय 01:14 मिनट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में चिकित्सक सीबी पांडेय मरीजों का इलाज कर रहे थे। फार्मासिस्ट जयप्रकाश दवा दे रहे थे। अस्पताल पर 50 वर्षीय महेश पेट दर्द से कराहते हुए पहुंचे। वहीं 12 वर्ष के अर्पण को बुखार व खांसी की समस्या थी। जिनकी जांच कर दवा दिया गया। विजय को बुखार व परवेज को खुजली व दाद की समस्या थी।मरीजों ने बताया कि यहां प्रतिदिन डाॅक्टर रहते हैं। कुल 29 मरीज पहुंचे थे।
आरोग्य मेले में सभी को समय से उपस्थित रहने का निर्देश है। अगर इसमें कहीं लापरवाही हुई है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राकेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी