{"_id":"6480d8fb825d220bdb013cc7","slug":"doctor-used-to-talk-dirty-to-asha-on-the-phone-maharajganj-news-c-7-1-197969-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फोन पर आशा से गंदी बात करता था डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फोन पर आशा से गंदी बात करता था डॉक्टर
Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ थाने में शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार, पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की आशा कार्यकर्ता ने एक डॉक्टर पर मोबाइल फोन पर गंदी बात करने का आरोप लगाया है। आशा का कहना है कि डॉक्टर की हरकतों से तंग आकर उसने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद बुधवार को पति-पत्नी ने थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आशा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि होम्योपैथिक डॉक्टर उससे फोन कर गंदी बात करता है। पास आने के लिए दबाव बनाता है। उसने तहरीर में लिखा है कि करीब ढाई वर्ष पहले पैर दर्द हुआ था। दवा लेने अस्पताल में तैनात होम्योपैथिक डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया। पहले हालचाल जानने के बहाने फोन करता था। धीरे-धीरे कर गंदी बातें करनी शुरू कर दी।
आशा का आरोप है कि इधर एक माह से डॉक्टर उसे तंग करने लगा। फोन पर हुई बातचीत को पति को बताने की धमकी देकर पास आने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन वह उसके झांसे में नहीं आई और पति को पूरे घटना की जानकारी दे दी। इस बाबत जब संबंधित सीएचसी अधीक्षक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। छुट्टी पर घर आया हूं। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
...
सरकारी अस्पताल में महिलाएं सुरक्षित नहीं
सरकारी अस्पतालों में अब महिलाएं सुरक्षित नजर नहीं आ रही है। क्योंकि 30 अप्रैल की रात को सिसवा स्थित एक सरकारी अस्पताल में भाई के साथ इलाज कराने आई युवती के साथ अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट पर छेड़छाड़ का आरोप पहले ही लग चुका है।