{"_id":"683daca5ced7375e5d02796d","slug":"doctor-sitting-with-his-girlfriend-in-hospital-beaten-up-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-150825-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हॉस्पिटल में प्रेमिका के साथ बैठे डॉक्टर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हॉस्पिटल में प्रेमिका के साथ बैठे डॉक्टर की पिटाई
Mon, 02 Jun 2025 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के करमहिया चौराहे के पास स्थित एक हॉस्पिटल में सोमवार को डॉक्टर अपनी प्रेमिका के साथ बैठा था। इसी बीच डॉक्टर के परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजन मौके पर पहुंच कर डॉक्टर की पिटाई कर दी। इससे लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस डॉक्टर सहित उनके परिजनों को थाने ले गई तब मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, पनियरा-मुजुरी मार्ग पर करमहिया आरामशीन के पास एक हॉस्पिटल है, जिसे एक युवक खुद को डॉक्टर बताकर संचालित करता है। इसी दौरान उसका एक युवती से प्रेम हो गया। प्रेमिका के शादी का दबाव बनाने पर डॉक्टर ने अपने परिजनों से बातचीत की।
परिजनों ने कहा कि जब लड़की के घर वाले उनके दरवाजे पर रिश्ता लेकर आएंगे, तभी रिश्ता होगा। इसकी जानकारी युवती को हुई तो सोमवार को दिन में लगभग 11 बजे वह खुद डॉक्टर के हॉस्पिटल पर पहुंच गई। इसी बीच परिजनों ने मौके पर पहुंच कर डॉक्टर की पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख प्रेमिका मौके से चली गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद