फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do skill development course sitting at home

Maharajganj News: घर बैठे करें काैशल विकास का कोर्स

Sun, 12 Jan 2025 06:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 12 Jan 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
Do skill development course sitting at home
महराजगंज। केंद्र सरकार की तरफ से लांच किया गया स्वयं प्लस पोर्टल विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रोफेशनल के लिए भी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस पोर्टल पर स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कोई भी घर बैठकर ऑनलाइन कर सकता है।
विज्ञापन

आईटीआई के नोडल प्राचार्य मसूद इसरत ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी जानकारी में 300 से अधिक विद्यार्थी पूर्ण कालिक आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों की पढ़ाई करते हुए भी इस पोर्टल से ऑनलाइन स्किल डेवलपमेंट के कोर्स कर रहे हैं जो शिक्षा पूरी करने के बाद त्वरित रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। नोडल प्राचार्य ने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की तरफ से यह पोर्टल सुविधा युवाओं के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है। इस पोर्टल से पूरे देश से लगभग 80 लाख विद्यार्थी और प्रोफेशनल जुड़कर विभिन्न ऑनलाइन कोर्स कर रहे हैं। पोर्टल का उद्देश्य अभ्यर्थी में रोजगार क्षमता बढ़ाना है। डिमांड के आधार पर स्किल डेवलप इससे संभव हो सका है। शिक्षा और उद्योगों के मध्य यह सेतु की तरह कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

विनिर्माण, ऊर्जा, कंप्यूटर विज्ञान,आईटी, आईटीईएस, प्रबंधन, पर्यटन, बैंकिंग, अकाउंटिंग, डेटाएनालिसिस इत्यादि के दो से तीन माह के आनलाइन कोर्स युवाओं को खास आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामाया आईटी पालीटेक्निक में गणित के प्रवक्ता डाॅ. महेंद्र सिंह ने बताया कि युवा आज ऐसे कोर्स के पक्षधर हैं जिसकी मदद से शिक्षा पूरी करते ही उन्हें नौकरी हासिल हो जाए। समय की भी मांग यही है जिसके कारण स्वयं प्लस पोर्टल के कोर्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। उनके कालेज के तमाम विद्यार्थी इस पोर्टल से आनलाइन कोर्स कर रहे हैं।

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed