फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not be punctual, doctor worried

समय के पाबंद नहीं डॉक्टर, मरीज परेशान

Tue, 24 Apr 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Do not be punctual, doctor worried
समय के पाबंद नहीं डॉक्टर, मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला अस्पताल में शायद की कोई चिकित्सक समय से पहुंचता होगा। मरीजों को हर रोज दो से तीन घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ता है। कई चिकित्सक साढ़े आठ बजे के बाद ही अस्पताल पहुंचते हैं। मरीजों को इलाज के लिए चिकित्सकों का कभी - कभी तो घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस बीच चिकित्सकों को इंतजार में कई मरीजों की हालत बिगड़ जाती है और इलाज चिकित्सकों के आने के बाद ही शुरू हो पाता है। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल खुलने का समय सुबह आठ बजे है। यहां जिला चिकित्सालय में सुबह 8 बजे गेट पर बलुआ गांव के रामनरेश मिले। वह ग्लास लेकर चाय की दुकान पर जा रहे थे। उनका कोई रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है। उसी को देखने आए थे। उन्होंने बताया कि रात में एक बार डॉक्टर मरीज को देखकर गए। सुबह देखने के लिए कहे थे। आठ बज गए और अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया। उधर, सोमवार को सुबह 8.05 बजे ही पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लग गई थी। बड़हरा गांव से आए मनोहर ने बताया कि जल्दी पर्ची मिल जाएगी तो  डॉक्टर को दिखाने के बाद जल्द घर चले जाएंगे। कतार में खडे़ अन्य लोगों ने भी यही कहा। यहां दोनों काउंटरों पर कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों को पर्ची दे रहे थे। उधर, सुबह 8.10 बजे प्लास्टर कक्ष के पास मिले। उनका कहना था कि डॉक्टर ने उन्हें सुबह का समय दिया था। धूप तेज होने के कारण जल्द चले आए लेकिन अभी डॉक्टर ही नहीं आए हैं। उधर, सुबह 8.20 बजे के करीब डॉक्टरों के कुछ कक्ष बंद मिले और कुछ खुले तो थे लेकिन वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। खेम पिपरा से आए संजय ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ को दिखाना है, लेकिन डॉक्टर अभी आए नहीं है। इस बीच करीब नौ बजे से डॉक्टरों के आने क्रम शुरू हुआ।  डीएम अमरनाथ उपाध्याय का कहना है कि सभी डॉक्टरों को समय से अस्पताल पहुंचने के निर्देश हैं। अगर कोई डॉक्टर समय से अस्पताल नहीं पहुंचता है तो शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed