फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM will know the status of settlement of complaints

Maharajganj News: डीएम जानेंगे शिकायतों के निस्तारण का हाल

Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM will know the status of settlement of complaints
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से विद्युत विभाग से संबंधित जनशिकायतों की समीक्षा जिलाधिकारी कार्यालय में की गई। जिलाधिकारी ने नई पहल करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा जनशिकायतों के निस्तारण का हाल जानने के लिए स्वयं अपना मोबाइल नंबर जारी कर लोगों से शिकायतों को आमंत्रित किया।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत उन्होंने विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतों को भेजने की अपील के साथ की। उनकी अपील पर 29 जुलाई को दिन भर में कुल 102 से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों के संदर्भ में विद्युत विभाग के चारों संभागों के अधिशासी अभियंताओं एसडीओ और कनिष्ठ अभियंताओं के साथ रात आठ बजे समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को तीन श्रेणियां में बांटकर प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें तत्काल निस्तारण योग्य हैं, जैसे बिजली के तार का संयोजन, बिल सुधार, ट्रांसफाॅर्मर बदलना आदि उनमें 24 घंटे के भीतर निस्तारण को सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन प्रकरणों में तत्काल निस्तारण संभव नहीं है उनमें भी शिकायतकर्ता को प्रक्रिया से अवगत कराते हुए निस्तारण की संभावित समय सीमा के बारे में बताएं। यदि विभागीय अधिकारियों को किसी प्रकार की मांग आदि प्राप्त होता है, तो उनमें शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनता से फोन ना उठने की प्राप्त हो रही शिकायतें बेहद गंभीर और अस्वीकार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed