{"_id":"6863eff2c459d1034905937d","slug":"dm-welcomed-the-children-by-applying-tilak-maharajganj-news-c-206-1-go11002-153392-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत
Tue, 01 Jul 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 45 दिन के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत हुई। बच्चों को आने का समय सुबह आठ बजे था, लेकिन अगवानी के लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा, बीएसए रिद्धि पांडेय के साथ पिपरा रसूलपुर परिषदीय स्कूल में 7:35 बजे पहुंच गए। स्कूल पहुंच रहे बच्चों के ललाट पर चंदन तिलक कर उन्होंने स्वागत किया तो बच्चों के उत्साह का ठिकाना न रहा। चंदन तिलक के बाद बीएसए ने सभी को चाकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया।
जनपद के 1600 परिषदीय स्कूल 21 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बंद चल रहे थे। 16 जून को स्कूल खुले, लेकिन बढ़ते तापमान के कारण बच्चों को पहली जुलाई से बुलाया गया। हालांकि स्कूल शिक्षक लगातार पहुंचते रहे और विभागीय निर्देश पर स्कूल परिसर व शौचालय इत्यादि साफ कराए गए। विभाग ने स्कूल शिक्षकों को निर्देश दे रखा था कि पहले दिन बच्चों का स्वागत किया जाए और उन्हें मिड-डे-मील में हलवा बनाकर मुंह भी मीठा कराया जाए।
बच्चों की अगवानी के लिए सदर के पिपरा रसूलपुर में जिलाधिकारी ने बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता के साथ स्कूल भवन, खेलकूद संस्थान, ड्रेस व किताब निशुल्क दी जाती है, जिससे किसी भी मामले में परिषदीय स्कूल निजी स्कूलों से उन्नीस न पड़ें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सदर बीईओ व शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। पहले दिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक स्कूलों का संचालन किया गया, जिसमें उपस्थिति विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 70 फीसदी रही।