{"_id":"6197f44ea03972199937f969","slug":"dm-visited-old-age-home-maharajganj-news-gkp4169454149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों का जाना हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्गों का जाना हाल
फरेंदा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार शुक्रवार को गनेशपुर में स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम पहुंचे। बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उनको सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। ठंड के मौसम में उनको किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी बुजुर्गों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने वृद्धाश्रम में मिलने वाली जरूरत की वस्तुओं का अवलोकन किया। साथ ही आवास, भोजनालय के साथ शौचालय व साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। डीएम वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना। बुजुर्गों ने डीएम के सामने सभी सुविधाएं मिलने की बात कही। डीएम ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की सेवा के समान है। सभी लोगों की इन सभी का सम्मान करना चाहिए, जिससे उन्हें अकेलापन महसूस न हो। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि बुजुर्गों को इस अवस्था में प्रेम की जरूरत होती है। माता-पिता की सेवा करना पुनीत कार्य है लेकिन कुछ लोग इनकी सेवा से वंचित हो रहे हैं। प्रबंधक प्रदीप कटियार ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा में कोई कमी न रहे, इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। बुजुर्गों के भोजन, रहने व सोने की व्यवस्था समुचित रहे, इसके लिए प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी, एसडीएम दिनेश मिश्रा, शशांक भारती, विमल, अभिजीत, आदर्श, संजय सिंह व सीमा आदि मौजूद रहे।