फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM took information about the proposed works

Maharajganj News: डीएम ने प्रस्तावित कार्यों की ली जानकारी

Mon, 24 Jun 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
DM took information about the proposed works
महराजगंज। जिला संयुक्त चिकित्सालय के रोगी कल्याण समिति की शासी निकाय की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय में हुई। जिलाधिकारी ने रोगी कल्याण समिति के पास मौजूद धनराशि और प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि समिति के पास शासन से प्राप्त पांच लाख के अतिरिक्त सामान्य नियोक्ता शुल्क (पर्ची शुल्क) अस्पताल में रोगियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास एवं वर्तमान सुविधाओं के रख-रखाव पर खर्च किया जाना है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धनराशि को समिति के निर्देशों के अनुरूप ही व्यय किया जाए।
विज्ञापन

मई माह में जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से कराए गए कार्यों के बिलों के सत्यापन के लिए जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया। इसके अलावा जिला संयुक्त चिकित्सालय के स्टोर के लिए प्रस्तावित खरीद के औचित्य का सत्यापन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के द्वारा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में झाड़ियों की कटाई एवं सफाई के लिए नगर पालिका महराजगंज को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के पास उपलब्ध धनराशि को रोगियों के हित में पारदर्शी एवं नियमानुसार खर्च की जाए। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका डॉ. पुष्पलता मंगल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, जिला होमियोपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डॉ. एबी त्रिपाठी, विंध्यवासिनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed