{"_id":"64497b673bf0e25003024c96","slug":"dm-taken-meeting-maharajganj-news-c-7-1-141711-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रस्तावों की सूची बनाते हुए पोर्टल पर फीडिंग कराएं विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रस्तावों की सूची बनाते हुए पोर्टल पर फीडिंग कराएं विभाग
Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावों की सूची बनाते हुए पोर्टल पर फीडिंग कराएं विभाग
विकास भवन सभागार में निवेशकों के साथ हुए तैयारी बैठक मेें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगस्त-सितंबर में होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले जिन प्रस्तावों पर निवेश शुरू हो रहा है। उसकी सूची बनाते हुए विभागीय पोर्टल पर उनकी फीडिंग सुनिश्चित कराई जाए। इस कार्य में संबंधित विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे इसका पालन भी सुनिश्चित करें।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार की शाम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के संबंध में निवेशकों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग उद्यमियों के साथ समन्वय करते हुए निवेश प्रस्तावों पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। निवेश के संबंध में कोई समस्या आ रही है तो वे उपायुक्त उद्योग के साथ समन्वय कर समस्या को दूर करें।
उन्होंने पुलिस विभाग को पर्यटन संबंधी प्रस्तावों में निवेशक के चरित्र प्रमाणपत्र की आख्या एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने के लिए कहा। भूमि संबंधी मामलों की समस्या को दूर कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी। उपायुक्त उद्योग को सभी प्रस्तावों पर नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए। इस दौरान अभिषेक प्रियदर्शी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कोमल प्रसाद मिश्र, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी प्रदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 68 प्रस्तावों का चयन
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में 1904 करोड़ के 180 निवेश प्रस्तावों के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें 672 करोड़ के कुल 68 प्रस्तावों का चयन अब तक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए किया गया है। इनके माध्यम से कुल 4000 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।