{"_id":"5727a9b04f1c1bf9435cd308","slug":"dm-meet-bisnessman-for-ams-deamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स की मांग को लेकर डीएम से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स की मांग को लेकर डीएम से मिले व्यापारी
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रदशऱन---
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में व्यापारियों ने सोमवार को जिले में एम्स बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपा।
व्यापारियों का नेतृत्व करते हुए प्रमोद जायसवाल ने कहा कि जनपद अति पिछड़ा है। प्राकृतिक रूप से संपन्न इस पिछड़े जिले को विकास की प्रतीक्षा है। विकास के लिए तरस रहे जिले को एक नई रोशनी मिली है। सांसद पंकज चौधरी ने जिले में एम्स बनाने के लिए जो मुद्दा उठाया है, वह जिले के विकास के लिए एक नई इबारत लिखेगी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष सैकड़ों बच्चे इंसेफलाइटिस से पीड़ित हो रहे हैं। इस तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज पूर्वांचल में संभव नहीं हो पाता है। लेकिन जिले में एम्स बनने से इस समस्या का अंत हो जाएगा। इस दौरान एम्स की मांग को लेकर उनमें पूरी गंभीरता नजर आई।
इस दौरान उमापति मिश्रा, विद्यासागर, रामबेलास चौधरी, कन्हैया लाल, संजय प्रसाद, गोविंद सोनी, हरिगोंविद, कमलेश सिंह सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।