फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM Inspected paddy purchaging centers

क्रय केद्रों का निरीक्षण----------

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM Inspected paddy purchaging centers
डीएम ने देखी धान क्रय केंद्रों की हकीकत, दिए निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में धान क्रय केंद्रों की सक्रियता का पता लगाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सदर व परतावल क्षेत्र के केंद्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों से जुड़े जिम्मेदारों से तौल के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि केंद्रों पर धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी दशा में वापस न किया जाए। सुविधाजनक तरीके से उनके धान के क्रय करने का कार्य किया जाए। यदि उनके धान में गंदगी है तो उसे केंद्र पर ही साफ कर लिया जाए तथा नमी होने की दशा में उसे सुखाने की व्यवस्था की जाए। बिना टोकन किसी से धान न खरीदा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि खरीद को लेकर कहीं भी अव्यवस्था न फैले। परतावल मंडी में किसान जयप्रकाश से डीएम ने बात कर स्थिति को जाना। सेमरा राजा में पारदर्शी तरीके से खरीद किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

निराश्रित महिलाओं के लिए बनाएं बेहतर कार्य योजना
डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री नारी सम्मान संबंधी बैठक में कहा कि निराश्रित महिलाओं के लिए व्यापक कार्य योजना बनाते हुए उन्हें लाभान्वित किया जाए। कोविड काल में मौत पर जिन 60 परिवारों को जिला अस्पताल द्वारा प्रमाणपत्र जारी किया गया है। ऐसे लोगों को योजना में अधिसूचित लाभों को प्रदान किया जाए। महिलाओं की समस्या को कम करते हुए उनकी आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम पंकज वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, डीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed