{"_id":"639383021026a76b73203039","slug":"dm-ignore-for-marriage-maharajganj-news-gkp460314238","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिक उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिक उम्र का दूल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 10 Dec 2022 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजुरी (महराजगंज)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजुरी (महराजगंज)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 02:47 PM IST
सार
दुल्हन के शादी से इन्कार करने की जानकारी मिलते ही बरातियों में खलबली मच गई। गांव के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात में पुलिस को जानकारी हुई तो वर पक्ष से कुछ लोगों को पुलिस चौकी बुलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात दुल्हन के शादी से इन्कार करने पर बरात लौट गई। जयमाल के दौरान दुल्हन ने स्टेज पर दूल्हे का मुंह देख लिया। जिससे उसने शादी से मना कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस चौकी में समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। भोजन के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। दुल्हन की नजर दूल्हे के चेहरे पर पड़ी तो वह नाराज हो गई और दूल्हे के गले में वरमाला डाले बगैर घर के अंदर चली गई।
पूछने पर उसने दूल्हे के अधिक उम्र के होने की वजह से शादी नहीं करने की बात कही। दुल्हन ने पहले दूल्हे को नहीं देखा था। उसने मोबाइल से वीडियो कॉल कर दूल्हे को दिखाने की बात की थी, लेकिन इससे भी इन्कार कर दिया गया था।
विज्ञापन
दुल्हन के शादी से इन्कार करने की जानकारी मिलते ही बरातियों में खलबली मच गई। गांव के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात में पुलिस को जानकारी हुई तो वर पक्ष से कुछ लोगों को पुलिस चौकी बुलाया गया।
शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। शादी में लगे खर्च को वर पक्ष ने देने की बात कही, इसके बाद सहमति बनी। चौकी प्रभारी मुजुरी नीरज यादव ने बताया कि दोनो पक्षों में समझौता हो गया है।