{"_id":"66775ebc9421890b020d9d54","slug":"dm-gave-advice-to-sdm-to-improve-accountants-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-125190-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीएम ने लेखपालों को सुधारने के लिए एसडीएम को दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीएम ने लेखपालों को सुधारने के लिए एसडीएम को दी नसीहत
विज्ञापन
निचलौल थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर समस्या सूनते डीएम अनुनय झा व एसपी सोमेन्द्र मीणा।संवाद
फोटो समाधान दिवस में बड़े पैमाने पर भूमि विवाद से जुड़ी मामले को देख डीएम ने जताई नाराजगी, प्रभारी राजस्व निरीक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के लिए एसडीएम को दी निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदार पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। अचानक डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीणा भी पहुंचे। जहां उनके सामने बड़े पैमाने पर भूमि विवाद से पीड़ित फरियादी पहुंचने लगे।
इसी बीच डीएम ने एक पीड़ित की शिकायत पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया। जिस दौरान वह बेहतर तरीके से जवाब नहीं दे सके। इसी दौरान लेखपाल रेनू पटेल से भी एक मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, वह भी कुछ बता नहीं सके। ऐसे में डीएम ने नाराजगी जताते हुए तहसील में तैनात लेखपालों को सुधारने के लिए एसडीएम मुकेश कुमार सिंह को नसीहत दी, जबकि प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह का वेतन वृद्धि रोकने के लिए निर्देशित भी किया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में पहुंचे शहर निवासी रामवृक्ष गुप्ता ने डीएम से गुहार लगाई कि शहर स्थित कृषि भूमि उनके नाम से है। उक्त भूमि पर सरकारी अभिलेख में भी उनका नाम दर्ज है, लेकिन एक व्यक्ति ने राजस्व कर्मियों की मदद से उस पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर मारपीट कर उनके और दो बच्चों के खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया है। इस मामले में डीएम ने मौके पर मौजूद प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह से मामले की जानकारी मांगी। वह सटीक जवाब नहीं दे सके।
इसी दौरान एक और जमीन विवाद के मामले में लेखापाल रेनू पटेल से जानकारी ली। तो वह भी सटीक जानकारी देने में समर्थ रहीं। डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्रभारी राजस्व निरीक्षक अवधेश सिंह का वेतन वृद्धि रोकने की बात कहते हुए एसडीएम को लेखपालों को सुधारने की नसीहत दी। इसके बाद से समाधान दिवस में मौजूद अन्य राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया।
डीएम ने समाधान दिवस में पुलिस के कार्यों से संतुष्ट होकर जहां सौ फीसदी अंक देने की बात कही, वही राजस्व विभाग को शून्य अंक देने की बात कही। इस दौरान समाधान दिवस में 18 मामले आए, जबकि पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को निस्तारण करने के लिए तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। इस अवसर पर एसडीएम मुकेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
भैंस की मौत पर बीमा राशि के लिए पुलिस से लगाई गुहार
निचलौल थाना परिसर में मुसहर बस्ती गांव कलनही की रहने वाली कैलाशी देवी (80) पहुंचीं। समाधान दिवस में बुजुर्ग महिला को देख पुलिस कर्मियों ने अपने पास बैठा लिया। पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग महिला से पूछा कि माताजी क्या परेशानी है। तो लड़खड़ाती जुबान और कंपकंपाते हाथों से बताया कि उन्होंने अपनी दुधारु भैंस का बीमा कराया था। इसकी करीब एक माह पहले बीमारी से मौत हो गई। इसी बीच जानकारी मिली कि बीमा हुई भैंस की मौत होने पर मुआवजा मिलता। अब उसी का लाभ लेने के लिए साहब के पास आई हूं।
थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि पीड़िता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया है। बीमा लाभ लेने के लिए मृत भैंस का पोस्टमार्टम रिपोर्ट होनी चाहिए। जो पीड़िता के पास नहीं है। ऐसे में ग्राम पंचायत स्तर पर एक पंचायतनामा तैयार कर तहसील में रिपोर्ट भेजेगी। ताकि पीड़िता को बीमा राशि का मुआवजा मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फरियादियों को आश्वासन दिया
डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीणा ने समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुन कुछ की समस्याओं को तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया, जबकि अन्य के निस्तारण के लिए फरियादियों को आश्वासन दिया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक के साथ थाने के कार्यालय, दफ्तर, बंदी गृह के साथ ही निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने पुलिस की ओर से किए जा रहे बेहतर कार्यों पर पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर सराहना की।