फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM expressed displeasure with the accountant after finding the work of the former registry slow.

Maharajganj News: फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य सुस्त मिलने पर डीएम ने लेखपाल पर जताई नाराजगी

Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure with the accountant after finding the work of the former registry slow.
महराजगंज। रविवार को भिटौली, बड़हरा बरईपार एवं धरमौली ग्राम पंचायत भवनों में फाॅर्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भिटौली में फाॅर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुस्त मिलने पर उन्होंने लेखपाल एवं ग्राम पंचायत अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान ग्राम पंचायत में करीब चार हजार किसानों के सापेक्ष अब तक केवल 1100 किसानों की ही फाॅर्मर रजिस्ट्री हो सकी है।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत बड़हरा बरईपार में फाॅर्मर रजिस्ट्री कार्य का निरीक्षण किया। यहां अधिकांश किसानों की रजिस्ट्री पूर्ण मिली। निरीक्षण के दौरान बड़हरा बरईपार निवासी जमुना पुत्र रामसुधारे एवं ग्राम धरमौली निवासी लालजी पुत्र रामप्रकाश को फाॅर्मर रजिस्ट्री प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फाॅर्मर रजिस्ट्री एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में कृषि संबंधी सभी योजनाओं का लाभ फाॅर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समस्त किसानों से अपील की कि जिनका नाम खतौनी में दर्ज है वे अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराएं।

जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायकों के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य संचालित किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आस-पास के किसानों को भी जागरूक करें तथा अधिक से अधिक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित कराएं।
इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार, संबंधित ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed