फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM expressed displeasure over progress not being satisfactory

Maharajganj News: प्रगति संतोषजनक न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 04 Mar 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over progress not being satisfactory
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सोमवार को कैंप कार्यालय पर जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था जेएमसी से विद्युत संयोजन के लिए विद्युत विभाग को किए गए भुगतान की जानकारी ली। जेएमसी ने अवगत कराया गया कि कुल 52 परियोजनाओं में विद्युत संयोजन के लिए निर्धारित धनराशि विद्युत विभाग को प्रेषित की जा चुकी हैं। इनमें एक परियोजना में विद्युत संयोजन का कार्य विद्युत विभाग द्वारा पूर्ण किया जा चुका है, जबकि छह पर कार्य निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्युत संयोजन की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, एक माह के भीतर सभी 52 परियोजनाओं में विद्युत संयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता विद्युत को दिया। जिलाधिकारी ने जेएमसी द्वारा फेज–2 की परियोजनाओं में कवर एग्रीमेंट में निर्धारित समयावधि बीतने के बावजूद कार्य पूर्ण न होने और प्रगति संतोषजनक न होने पर पर जेएमसी को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश दिया। साथ ही एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं में कार्य भूमि विवाद या किसी अन्य कारण से लंबित हैं, उनमें संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए एक सप्ताह में समस्या का समाधान कराते हुए कार्य को शुरू करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को देखते हुए परियोजना के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर करें, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्यों और पोलिंग पार्टियों के आवागमन में कोई बाधा न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन एक बेहद ही अहम परियोजना है और यह शासन की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित हैं। जल निगम और संबंधित कार्यदायी संस्थाएं तेजी लाते हुए, निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूर्ण करें और जो परियोजनाएं अभी शुरू नहीं हुई हैं, उन्हे तत्काल शुरू करें। एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाईपी सिंह, सहायक अभियंता जल निगम महेश चंद्र आजाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed