फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM expressed displeasure over canceled applications

Maharajganj News: निरस्त आवेदनों पर डीएम ने जताई नाराजगी

Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over canceled applications
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उद्योग व व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान में वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए निर्धारित लक्ष्य 1,700 के सापेक्ष 2,557 आवेदन भेजे जा जा चुके हैं। विभिन्न बैंकों की ओर से 752 आवेदन स्वीकृत कर 654 को ऋण वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निरस्त आवेदनों की बड़ी संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त बैंकों को निर्देशित किया गया कि बैंक ऋण योजनाओं में सकारात्मक रुख का प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अपूर्ण अभिलेख के आधार पर आवेदन को निरस्त करने को लेकर बैंकों के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पहले ऐसे आवेदनों को संबंधित बैंक जिला उद्योग प्रेषित करें, ताकि अभिलेखों को पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने उपयुक्त उद्योग को निरस्त आवेदनों की सूची कारण सहित बैंकवार प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कहा कि सीएम युवा उद्यमी जैसी अहम योजना में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर बैंक रोजगारपरक योजनाओं में नकारात्मक रवैए का प्रदर्शन करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में वित्तीय वर्ष 2025–26 में भौतिक लक्ष्य 160 के सापेक्ष 101 आवेदन विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं। अलग–अलग बैंकों ने 60 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 38 में ऋण वितरित किया है। ओडीओपी योजना के तहत 26 के सापेक्ष 30 आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। 20 को स्वीकृत कर बैंकों ने 10 में ऋण का वितरित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदनों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने बैठक में मौजूद उद्यमियों से अनुरोध किया कि यूआरसी पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। पोर्टल पर एक बार स्थाई पंजीकरण से उद्यमियों को 5 लाख का दुर्घटना कवर मिलता है और बैंक से भी कोलेटरल मुक्त की सुविधा प्राप्त होती है। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने व्यापार बंधु की बैठक में जीएसटी पंजीयन बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जीएसटी पंजीयन करने के लिए प्रेरित करें। इससे उन्हें दुर्घटना की स्थिति में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना के अंतर्गत 10 लख रुपए का बीमा कवर भी मिलेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, उपयुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, उपयुक्त राज्यकर हरिशंकर प्रसाद, सहायक आयुक्त राकेश जयसवाल, एलडीएम बीएन मिश्रा, पीडी रामदरश चौधरी, ईओ नगर पालिका महराजगंज आलोक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed