फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM conducted surprise inspection of night shelters

Maharajganj News: डीएम ने रैनबसेरों का किया औचक निरीक्षण

Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
DM conducted surprise inspection of night shelters
जिला अस्पताल में बने रैन बसेरा का निरीक्षण कर लोगो से पुछताछ करते डीएम संतोष कुमार शर्मा। 
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार देर रात जनपद में विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था और रैन बसेरों का औचक निरीक्षण किया। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अलाव व्यवस्था एवं रैन बसेरों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पथिकों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। आमजन ने बताया कि अलाव व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है और इससे राहगीरों को राहत मिल रही है। जिलाधिकारी ने स्वयं भी अलाव व्यवस्था की गुणवत्ता एवं उसकी उपलब्धता को परखा और अधिशासी अधिकारी को इसे लगातार बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सक्सेना चौक, बस स्टेशन, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस और जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरे का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। सिविल लाइंस स्थित रैन बसेरे में जिलाधिकारी ने रैन बसेरे में प्रदीप यादव से बात किया। जिलाधिकारी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में रैन बसेरे और अलाव व्यवस्था को देखा। उन्होंने रैन बसेरे में रुके मरीजों के परिजनों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed